By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कर्मचारियों, पेंशनर्स और आश्रितों के गोल्डन कार्ड संबंधी समस्याएं दूर करेगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > कर्मचारियों, पेंशनर्स और आश्रितों के गोल्डन कार्ड संबंधी समस्याएं दूर करेगी सरकार
healthNewsUttarakhand

कर्मचारियों, पेंशनर्स और आश्रितों के गोल्डन कार्ड संबंधी समस्याएं दूर करेगी सरकार

Rajesh Pandey
Last updated: May 13, 2025 7:41 pm
Rajesh Pandey
11 months ago
Share
SHARE

Golden Card Scheme Uttarakhand- देहरादून, 13 मई 2025: प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड योजना के तहत उपचार में हो रही व्यावहारिक समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को लाभार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने और ठोस व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, योजना के निर्बाध संचालन के लिए हितधारकों से चर्चा कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने और शासन को सौंपने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी संवर्ग के रिक्त पदों को आई.पी.एच.एस. मानकों के अनुरूप सृजित कर जल्द भर्ती करने के निर्देश भी दिए गए।

मंगलवार को सचिवालय के मुख्य सचिव सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में गोल्डन कार्ड योजना (Golden Card Scheme Uttarakhand) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, वित्त सचिव दिलीप जावलकर, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, और प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एस.जी.एच.एस.) की समीक्षा के दौरान डॉ. रावत ने अधिकारियों को गोल्डन कार्ड योजना के सभी लाभार्थियों को निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और प्रत्येक लाभार्थी को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने हितधारकों से सुझाव लेकर औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार करने और शासन को सौंपने का निर्देश दिया, ताकि इसे कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जा सके।

गोल्डन कार्ड योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों के अंशदान की तुलना में उपचार खर्च में भारी वृद्धि हुई है, जिससे गैप फंडिंग के कारण योजना के संचालन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। वर्ष 2024-25 में राजकीय व स्वायत्त कार्मिकों तथा पेंशनरों से 150 करोड़ रुपये का अंशदान प्राप्त हुआ, जबकि लाभार्थियों के उपचार पर 335 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस वित्तीय अंतर के कारण अस्पतालों का भुगतान न हो पाना योजना के लिए चुनौती बना हुआ है।

Also Read: उत्तराखंड में दो हजार लोगों ने किया रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार से अच्छा कमा रहेः आयोग

योजना के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों ने कई सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें मास्टर पैकेज लागू करना, अंशदान में वृद्धि, अस्पतालों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना, सेवा प्रदाताओं को प्रोत्साहन देना, और औषधि केंद्रों से दवा वितरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्व में शासन को भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनंद, निदेशक प्रशासन डॉ. विनोद टोलिया, स्वास्थ्य विभाग, और एस.एच.ए. के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग में तकनीकी संवर्ग के पदों पर शीघ्र भर्ती

देहरादून, 13 मई 2025: सचिवालय के मुख्य सचिव सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी संवर्ग के विभिन्न पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की अधिकांश चिकित्सा इकाइयों में चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इनके संचालन और रखरखाव के लिए तकनीशियनों तथा चिकित्सालयों की पैथोलॉजी और ब्लड बैंकों में लैब तकनीशियनों की नियुक्ति आवश्यक है।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप लैब तकनीशियन, ओटी तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, और ऑप्टोमेट्रिस्ट जैसे पदों को शीघ्र सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

UKSSSC Driver Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी वाहन चालक बनने का मौका, 72 पदों पर भर्तियां
उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा, जिला अस्पतालों में हो सकेगा कैंसर का इलाज
श्रीकेदारनाथ धामः पांडवों को महिष रूप में दर्शन दिए थे भगवान शंकर ने
NEP 2020: कक्षा छह से आठ के छात्रों के लिए दस दिन का बैगलेस कार्यक्रम
रिस्पना से ऋषिपर्णा बनेगी दून की लाइफ लाइन
TAGGED:Dr. Dhan Singh RawatGolden Card scheme Dehradunhealth department recruitment 2025IPHS standardsSGHS updatesउत्तराखंड स्वास्थ्य योजनागैप फंडिंगगोल्डन कार्ड योजना देहरादूनतकनीकी संवर्ग भर्तीस्वास्थ्य विभाग भर्ती 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article AI Thank You Myth: एआई को थैंक्यू बोलो, तो क्या सर्वर धुआँ छोड़ेगा? एआई ने दिया ये मज़ेदार जवाब!
Next Article हरिद्वार कॉरिडोर और ऋषिकेश मास्टर प्लान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?