Free transport service for persons with disabilities: दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू, अब हर बुधवार मिलेगी सुविधा

Rajesh Pandey

DDRC में प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग, चिकित्सा से काउंसलिंग तक सभी सेवाएं उपलब्ध : DM 

Free transport service for persons with disabilities: देहरादून, 10 सितंबर 2025 (सूचना विभाग): देहरादून के गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य का पहला जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (DDRC) शुरू होने के बाद, अब दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक बुधवार को निःशुल्क वाहन सेवा भी शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयास से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए यह सेवा शुरू की गई है। बुधवार को सर्वे चौक पर दिव्यांग अदिति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर इस निःशुल्क वाहन सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन, 11 दिव्यांगजनों ने इस निःशुल्क वाहन सेवा का लाभ उठाया।

Free transport service for persons with disabilities

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाना और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सबका दायित्व है। दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर एकीकृत रूप से सारी सुविधाएं मिलें, इस उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में एक समर्पित केंद्र खोला गया है। यहां पर दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, फिजियोथेरैपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, इलाज और कृत्रिम उपकरण के साथ ही रोजगार प्रशिक्षण जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। अब केंद्र तक आने-जाने के लिए एक विशेष वाहन भी तैनात किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए सर्वे चौक से गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून तक आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सेवा का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके प्रमाण पत्र बनवाने और संबंधित चिकित्सीय कार्यों के लिए अस्पताल तक पहुँचने में सुविधा प्रदान करना है। यह व्यवस्था जिला समाज कल्याण कार्यालय, देहरादून द्वारा सुनिश्चित की गई है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *