400 लोगों की आंखों में उजाला ले आया लायंस क्लब ऋषिकेश, देवभूमि का महाअभियान

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश, देवभूमि ने वर्ष 1986 से चल रहे नेत्रदान महाअभियान के तहत गुरुवार तक 400 लोगों की आंखों को रोशनी दिलाई है। अभी तक इस अभियान के तहत 200 मृतकों के नेत्रदान कराए जा चुके हैं।

गोपाल नारंग, चार्टर अध्यक्ष, लायंस क्लब ऋषिकेश, देवभूमि

लायंस क्लब ऋषिकेश, देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि रामशरण चावला के निर्देशन में वर्ष 1986 से नेत्रदान का महाअभियान चल रहा है। महाअभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, जो नेत्रदान के संकल्पपत्र भरा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 तक 50 लोगों के नेत्रदान कराए जा चुके थे। पूर्व में लोगों में नेत्रदान के प्रति जागृति नहीं थी। अधिकतर लोग नेत्रदान संकल्प के फॉर्म भरने से मना कर देते थे। पर, हम सभी ने लोगों को प्रेरित किया तो मुहिम रंग लाने लगी।

गोपाल नारंग बताते हैं कि अब तक 200 लोगों का नेत्रदान करा चुके हैं। पिछले मंगलवार, ऋषिकेश स्थित आर्यनगर निवासी सुश्री रेखा दत्ता का निधन हो गया था। नेत्रदान से जुड़े अरविंद माटा ने उनके परिजनों से स्वीकृति लेकर नेत्रदान महादान की टीम को सूचित किया।

उनकी सूचना पर नेत्रदान कार्यकर्ता और एम्स आई बैंक की नेत्रदान रेस्क्यू टीम को अशोक कालरा के साथ उनके निवास पर भेजा और नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया।

नेत्रदान महादान (हरिद्वार ऋषिकेश)  रामशरण चावला ने बताया कि यह उनका 200 वां सफल प्रयास है, जो निरंतर चलता रहेगा। बताते हैं कि अभियान की शुरुआत में काफी दिक्कतें आई थीं। हमारा मजाक भी उड़ाया गया।

पहले एक- एक व्यक्ति को समझाना मुश्किल था, लेकिन वर्तमान में समाज  में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ी। अब उन्हें समझाना नहीं पड़ता, अपितु लोग स्वयं ही नेत्रदान के लिए संपर्क करते हैं। अभी तक देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, लुधियाना, कानपुर में नेत्रदान करा चुके हैं।

एम्स आई बैंक ,निर्मल आई बैंक , हिमालय अस्पताल, जौलीग्रांट आई बैंक के साथ-साथ राकेश रावल ,मधुसूदन, अनिल कक्कड़, प्रिंस मनचंदा,  विनय भाटिया, बिंदिया भाटिया, अश्वनी विश्वकर्मा ,रघुवीर तडि़याल सराहनीय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *