By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: हरिद्वार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन, डीजी के सामने उठाईं पत्रकारों की मांगें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > हरिद्वार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन, डीजी के सामने उठाईं पत्रकारों की मांगें
FeaturedNews

हरिद्वार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन, डीजी के सामने उठाईं पत्रकारों की मांगें

Rajesh Pandey
Last updated: September 11, 2024 9:23 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मीडिया ने समाज को गति और नई दिशा देने का काम किया है। समय के साथ, पत्रकारिता के क्षेत्र में परिवर्तन जरूरी आया है, लेकिन निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, आज के समय में पत्रकारिता के तौर तरीके और आयाम बदल रहे हैं। एक समय था जब केवल अखबार ही खबरों का माध्यम हुआ करते थे, लेकिन आज पल पल की खबर हमारे सामने रहती हैं। कई बार जल्दबाजी में बिना जांच परख के लिखना घातक साबित होता है। इसलिए, खबर लिखने से पहले पक्ष और विपक्ष का बयान लेना जरूरी है, ताकि न्यायिक संतुलन बना रहे। पत्रकारों को प्रकृति और न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए काम करना चाहिए।

बुधवार को हरिद्वार के एक होटल में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला सम्मेलन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक ने ये बातें कहीं।

हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री हरीश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी और हरिद्वार जिले के संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री आवेश अंसारी ने पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और गंगाजलि व रुद्राक्ष की माला भेंटकर उनका स्वागत किया।

डीजी बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में ली गई बैठक में पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि को बढ़ाया गया है। यह राशि पांच करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ हो गई है।

पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता देने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

पत्रकार बीमा सुरक्षा की प्रक्रिया भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पॉलिसी के आधार पर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चल रही पत्रकारिता को भी सूचना से जोड़ने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसमें सबकी राय लेकर आगे बढ़ाया जाएगा।

डीजी बंशीधर तिवारी ने डा.सुनील कुमार बत्रा के प्रतिनिधि डा योगेंद्र शर्मा, हॉकी खिलाड़ी मुस्कान कटारिया, मनोज निषाद, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, प्रमोद कुमार, रितेश तिवारी, सचिन कुमार, देवेंद्र शर्मा, गीतांजलि जखमोला को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रदेश के पदाधिकारियों ने विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, महावीर सिंह नेगी, विकास चौहान, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, पंकज कौशिक, दीपक मौर्य, सिद्धार्थ त्रिपाठी, धीरज शर्मा,को यूनियन की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को दूर कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार और शासन से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मांगों को पूरा करने के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कैशलेस कार्ड की सुविधा दी जाए। पत्रकारिता करना बहुत चुनौती और जिम्मेदारी का कार्य है। कई बार पत्रकार को जोखिम उठाना पड़ता है। इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने कहा कि पत्रकार यूनियन एक परिवार के रूप में कार्य कर रही है। पत्रकारों की मूल मांगों के लिए यूनियन ने सरकार और शासन स्तर पर काफी हद तक कार्य किया है, जो भी समस्याएं हैं उनका भी हल कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पत्रकारिता में बहुत अधिक बदलाव हुए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से पत्रकारिता की गति में तेजी आई है। निष्पक्षता के साथ ही पत्रकारिता करते हुए समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य किया जाना चाहिए।

सम्मेलन में प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा और महामंत्री प्रदीप जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरी व अश्वनी अरोड़ा ने संयुक्त रूप मे किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुशील रावत, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर कंचन वर्मा, महामंत्री विनोद सिंह, मनीष कुमार, मेहताब आलम, बसंत कुमार, राहुल चौहान, वासु देव राजपूत,शमशेर अली, प्रवीण पेगवाल, दीपक मौर्य, कुलदीप शर्मा, विशाल गोस्वामी, आशीष कुमार, नवाब मलिक, नौशाद खान, डॉ. अशोक गिरी, सावन लखेड़ा, मनीषा सूरी, राजवीर कटारिया,अजय अरोड़ा,अनिल भास्कर विजय बंसल, नवीन जुनेजा,रुचि डालिया आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के युवा किसान ने अपने इनोवेशन से दिल जीत लिया
उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस सब इंस्पेक्टर और इन पदों की भर्ती का खास अपडेट
आयोग की 12 दिसंबर को इस परीक्षा के लिए 26 नवंबर से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
Amazing!! मेलों के ये मुसाफिर, इनकी कहानियां हैरान कर देंगी
Uttarakhand Ratan Award से सम्मानित प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. चरण सिंह का कृषि वानिकी में महत्वपूर्ण योगदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे सूचना महानिदेशक ने कहा, सरकार पत्रकारों को हरसंभव सुविधाएं देगी
Next Article World Suicide Prevention Day पर युवा जोश कार्यक्रमः जानिए, बच्चों के सवालों पर डॉ. संतोष कुमार के जवाब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?