By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्यों पर अनुश्रुति संस्था सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्यों पर अनुश्रुति संस्था सम्मानित
FeaturedUttarakhand

दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्यों पर अनुश्रुति संस्था सम्मानित

Rajesh Pandey
Last updated: October 10, 2017 5:06 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

देहरादून। दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच बेहतर कार्य करने के लिए आईआईटी रूडकी की अनुश्रुति संस्था को सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एएनएम घोष आॅडिटोरियम ओएनजीसी में यह पुरस्कार प्रदान किया। आईवीवाई मेमोरियल इंटीग्रेटेड एजुकेशन सोसायटी की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित उत्सव में पुरस्कार वितरित किए गए।

उत्तराखंड में पहली बार आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग टैलेंट शो (दिव्यांगोत्सव) में कई स्कूलों और संस्थाओं के बच्चों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समय के साथ समाज एवं माता-पिता की दिव्यांगों के प्रति सोच बदली है। आधुनिक तकनीक के प्रयोगों और इनोवेशन से अध्यापको ने दिव्यांग बच्चों को हर खुशी देने का सराहनीय प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की हरसम्भव मदद के लिए तैयार है। दिव्यांगों को बसों में आने-जाने के लिए सहायक की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए अधिकारियों को समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में विभिन्न चयन संस्थाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने, परीक्षा केन्द्र बहुमंजिले भवन में होने की स्थिति में दिव्यांग अभ्यर्थियों को भवन के ग्राउंड फ्लोर पर ही सीट आवंटित करने तथा परीक्षा केन्द्र जनपद मुख्यालयों में रेलवे स्टेशन अथव बस स्टेशन के पास बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार उनकी सुगमता के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दिव्यांगोत्सव में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं को चित्रकला, संगीत, ग्रुप डांस एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन तथा कई स्कूलों से आए दिव्यांग छात्रों के शिक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand Teachers Protest : ग्रीष्मावकाश में समर कैंप से शिक्षकों में रोष, निरस्त करने की मांग
AIIMS Rishikesh News: कंधे पर दो साल से थी सूजन, सर्जरी में साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला
पराजय के बाद आलोचनाओं पर हरदा ने लिखी एक लंबी भावुक पोस्ट
Uttarakhand Tracking Mountaineering Policy 2026: फाइनल ड्राफ्ट की डेडलाइन 15 जनवरी, CS ने दिए निर्देश
स्किन एलर्जीः फंगल इन्फेक्शन से इस तरह करें बचाव
TAGGED:ANM Ghosh auditorium ONGCChief Minister  Trivendra Singh RawatDisabledTalent dhow
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article फ्री कॉलिंग बंद कर सकता है जियो
Next Article मेरी समझ से बाहर हैं, अर्थ और अनर्थ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?