कोविड-19 लघु फिल्म प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 तक बढ़ी

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कोविड-19 लघु फिल्म प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि को अब 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2020 कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग की अपील करते हुए कहा कि जनजागरूकता से ही कोविड-19 से बचाव सम्भव है। हालांकि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, फिर भी आने वाले त्योहारों को देखते हुए पहले से अधिक सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड-19 से बचाव के अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाने की आवश्यकता है।

महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 को लेकर जन जागरूकता में प्रतिभागियों की रूचि और उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता के लिए अब प्रविष्टियां 30 अक्टूबर तक शामिल की जाएगी। तिथि बढ़ने से अब वह लोग भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे जो किसी कारण से अभी तक अपनी प्रविष्टि नहीं भेज पाए थे। प्रविष्टि के लिए गूगल ड्राइव या यूट्यूब लिंक ईमेल आईडी  smteamdipr@gmail.com पर शेयर की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर  8287250243 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *