कोरोना से जंगः सीएम कैंप कार्यालय में बनाया केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैम्प कार्यालय में बेहतर समन्वय के लिए केन्द्रीयकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से मुख्यमंत्री आवश्यकता के अनुसार कोविड-19 के लिए स्थापित सभी जिला कंट्रोल रूम और राज्य कंट्रोल रूम से फीड बैक प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रावत ने फोन पर राज्य के विधायकों से बात करके उनके क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति और बचाव के लिए प्रशासन के प्रयासों के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने क्षेत्र में लगातार सम्पर्क बनाए रखकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने और लॉकडाउन में घर पर ही रहने के लिये प्रेरित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि हमें लोगों सतर्क और सावधान करने के साथ ही उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना है। कोई भी गरीब भूखा न रहे। बाहर से आए लोगों पर लगातार नजर रखनी है। क्वारान्टाइन किए गए लोगों में से कोई इसका उल्लंघन करता है तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें ताकि उचित इलाज हो सके। विधायक अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करें। हमारे पास केवल और केवल यही एक समाधान है कि हम सामाजिक दूरी बनाकर रखें। हम सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। इसका स्वयं भी पालन करें और औरों को भी इसका पालन करने के लिए जागरूक करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *