By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: खजाना पोषण काः बड़े काम के होते हैं अरबी और उसके पत्ते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > खजाना पोषण काः बड़े काम के होते हैं अरबी और उसके पत्ते
current AffairsFeaturedfoodhealth

खजाना पोषण काः बड़े काम के होते हैं अरबी और उसके पत्ते

Rajesh Pandey
Last updated: June 8, 2021 9:04 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
यदि हम अपने आसपास ध्यान दें तो दैनिक आवश्यकता के लगभग सभी पोषक तत्व सामान्य वनस्पतियों से ले सकते हैं। भारत में ऐसे बहुत सारे पौधे पाए जाते हैं, जिनके कंद, पत्ते, जड़ भी खाए जाते है, इन्हीं में से एक है अरबी।
अरबी के हर भाग को खाया जा सकता है। अरबी का वैज्ञानिक नाम कोलोकेसिया एस्क्युलेंटा (Colocasia Esculenta ) है। आमतौर पर इसकी खेती कंद के लिए की जाती है, जिसकी सब्जी बनती है। अरबी के पत्तों को कोलोकेसिया लीव्स (Colocasia leaves) या टारो लीव्स (Taro leaves) के नाम से भी जानते हैं।
अरबी की तासीर ठण्डी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इसके पत्तों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। अरबी का कंद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके कंदो में स्टार्च की मात्रा आलू तथा शकरकंद से कहीं अधिक होती है।
इंडिया साइंस वायर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबी की पत्तियों में विटामिन ए ,खनिज लवण जैसे फास्फोरस, कैल्शियम व आयरन और बीटा कैरोटिन पाया जाता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 112 किलो कैलोरी ऊर्जा, 26.46 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 43 मिली ग्राम कैल्शियम, 591 मिली ग्राम पोटेशियम पाया जाता है। अरबी की फसल को गर्म तथा नम जलवायु और 21 से 27 डिग्री सेल्सियस तापक्रम की आवश्यकता होती है।
अधिक गर्म व अधिक सूखा मौसम इसकी पैदावार पर विपरीत प्रभाव डालता है। जहां पाले की समस्या होती है, वहां यह फसल अच्छी पैदावार नहीं देती है।
जिन स्थानों पर औसत वार्षिक वर्षा 800 से 1000 मिलीमीटर तथा समान रूप से होती है, वहाँ इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।
छायादार स्थान में भी पैदावार अच्छी होती है, इसलिए फलदार वृक्षों के साथ अन्तवर्तीय फसलों के रूप में अरबी उगाई जा सकती है।
इसकी नर्म पत्तियों से साग तथा पकोड़े बनाए जाते हैं। हरी पत्तियों को बेसन और मसाले के साथ रोल के रूप में भाप से पका कर खाया जाता है, जिसे पतौड़ कहा जाता है। पत्तियों के डंठल को टुकड़ों में काटकर तथा सुखा कर सब्जी बनाई जाती है।

भूपाल सिंह कृषाली जी से जानिए- जैविक खेती में संभावनाएं

Contents
यदि हम अपने आसपास ध्यान दें तो दैनिक आवश्यकता के लगभग सभी पोषक तत्व सामान्य वनस्पतियों से ले सकते हैं। भारत में ऐसे बहुत सारे पौधे पाए जाते हैं, जिनके कंद, पत्ते, जड़ भी खाए जाते है, इन्हीं में से एक है अरबी।अरबी के हर भाग को खाया जा सकता है। अरबी का वैज्ञानिक नाम कोलोकेसिया एस्क्युलेंटा (Colocasia Esculenta ) है। आमतौर पर इसकी खेती कंद के लिए की जाती है, जिसकी सब्जी बनती है। अरबी के पत्तों को कोलोकेसिया लीव्स (Colocasia leaves) या टारो लीव्स (Taro leaves) के नाम से भी जानते हैं।अरबी की तासीर ठण्डी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इसके पत्तों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। अरबी का कंद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके कंदो में स्टार्च की मात्रा आलू तथा शकरकंद से कहीं अधिक होती है।इंडिया साइंस वायर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबी की पत्तियों में विटामिन ए ,खनिज लवण जैसे फास्फोरस, कैल्शियम व आयरन और बीटा कैरोटिन पाया जाता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 112 किलो कैलोरी ऊर्जा, 26.46 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 43 मिली ग्राम कैल्शियम, 591 मिली ग्राम पोटेशियम पाया जाता है। अरबी की फसल को गर्म तथा नम जलवायु और 21 से 27 डिग्री सेल्सियस तापक्रम की आवश्यकता होती है।अधिक गर्म व अधिक सूखा मौसम इसकी पैदावार पर विपरीत प्रभाव डालता है। जहां पाले की समस्या होती है, वहां यह फसल अच्छी पैदावार नहीं देती है।जिन स्थानों पर औसत वार्षिक वर्षा 800 से 1000 मिलीमीटर तथा समान रूप से होती है, वहाँ इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।छायादार स्थान में भी पैदावार अच्छी होती है, इसलिए फलदार वृक्षों के साथ अन्तवर्तीय फसलों के रूप में अरबी उगाई जा सकती है।इसकी नर्म पत्तियों से साग तथा पकोड़े बनाए जाते हैं। हरी पत्तियों को बेसन और मसाले के साथ रोल के रूप में भाप से पका कर खाया जाता है, जिसे पतौड़ कहा जाता है। पत्तियों के डंठल को टुकड़ों में काटकर तथा सुखा कर सब्जी बनाई जाती है।नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (बागवानी), डॉ. आनंद कुमार सिंह के अनुसार, ‘अरबी के हरे पत्ते β-कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, बी-विटामिन, विटामिन ए, β-साइटोस्टेरॉल और स्टेरॉयड जैसे खनिज और कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं।अरबी के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, फाइटोकैमिकल्स और एंथोसायनिन होते हैं।भारत में अरबी के पत्तों के औषधीय गुणों पर बड़े पैमाने पर शोध किया गया है। अरबी के पौधे के कंद, पत्ते,डंठलों में विभिन्न औषधीय गुण होते हैं। इसके पत्तों में फ़िनोलिक फ्लेवोनोइड वर्णक एंटीऑक्सिडेंट जैसे c-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैंथिन, विटामिन ए के साथ होते हैं’।एक सौ ग्राम ताज़ा अरबी के पत्तों में दैनिक आवश्यकता के लिए 4825 IU या 161% विटामिन ए पाया जाता है।अरबी के पत्‍तों में मौजूद थियोनिन नामक एमिनो एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। यह कोलेजन और इलास्टिन के गठन में मदद करता है। स्वस्थ त्वचा और दृष्टि के लिए इन यौगिकों की आवश्यकता होती है।नमक के साथ अरबी के पत्तों के डंठल निकालने का उपयोग ग्रंथियों में सूजन ठीक करने के लिए किया जाता है।सौ ग्राम अरबी आहार फाइबर की दैनिक आवश्यकता का 4.1% या 11% प्रदान करती है। इसके पत्ते फाइबर की उच्‍च मात्रा होने के कारण पाचन तंत्र में बहुत ही मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर मल की भारीता को बढ़ाता है और शौच को सामान्‍य करता है।यह कुछ पाचन समस्‍याओं जैसे पेट का दर्द, आंतों की ऐंठन और कब्‍ज आदि को रोकता है। इसके अलावा यह पेट में होने वाले कोलन कैंसर की संभावना को भी कम करता है।आयरन अनिवार्य खनिजों में से एक है, क्‍योंकि यह लाल रक्‍त कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। लाल रक्‍त कोशिकाएं शरीर के अंगों में ऑक्‍सीजन परिवहन का कार्य करती हैं।जिन लोगों को खून की कमी होती हैं उनके लिए अरबी के पत्ते फायदेमंद होते हैं। क्‍योंकि इसमें आयरन की उच्‍च मात्रा होती है।अरबी के पत्तों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह रक्तवाहिकाओं के संकुचन और विश्राम को नियंत्रित करता है। यदि परिसंचरण तंत्र अच्‍छी तरह से चलता है तो रक्‍तचाप को सामान्‍य स्‍तर पर नियंत्रित किया जा सकता है।इस तरह अरबी के उपयोग से आप उच्‍च रक्‍तचाप के दुष्प्रभाव कम कर सकते है, क्‍योंकि यह न केवल प्रचूर मात्रा में आयरन उपलब्‍ध कराता है, बल्कि थकान, कमजोरी जैसे अन्‍य लक्षणों को भी रोकने में भी सहायता प्रदान करता है।इसमें कुछ महत्वपूर्ण खनिज जैसे जस्ता, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, लोहा और मैगनीज की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। ताजे और पके हुए अरबी के पत्तों का सेवन कैंसर के प्रभाव को कम कर सकता है। ऐसा उनमें मौजूद विटामिन सी की अच्‍छी उपस्थिति के कारण होता है।विटामिन सी एक सुरक्षात्‍मक और शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है, जो सामान्‍य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और कुछ प्रकार के कैंसरों को रोक सकता है।हड्डियों और जोड़ों के उचित विकास के लिए भी विटामिन सी आवश्‍यक होता है। यह शरीर के समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को भी बढ़ाता है।अरबी के पत्तों में विटामिन ए की मौजूदगी आंखों के लिए बहुत प्रभावी, औषधीय-पौष्टिक खाद्य पदार्थ बना देती है। नियमित रूप से अरबी के पत्तों का उपभोग मायोपिया, अंधापन और मोतियाबिंद जैसी समस्‍याओं को रोकने में सहायक होता है।अरबी के पत्तों में एमिनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है। एमिनो एसिड पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं।अरबी के पत्तों में वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है और प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है।  अरबी के पत्तों का नियमित रूप से प्रयोग करने से अपना वजन कम कर सकते हैं।अरबी में फोलेट एसिड की उच्‍च मात्रा होती है। यह भ्रूण, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए आवश्‍यक होता है।गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि अरबी के पत्तों का सेवन करने से पहले इन्‍हें अच्छी तरह से पका लेना चाहिए।अरबी की कम लोकप्रियता का एक कारण यह है कि इसमें कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल जैसे पोषण विरोधी कारक होते हैं, जो खाना पकाने के दौरान ठीक से संसाधित नहीं होने पर जलन पैदा करेंगे।भारत में जन-जन के लिए पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने की दृष्टि से विभिन्न पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर अरबी के उपयोग को लेकर व्यापक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। (इंडिया साइंस वायर)Key words:- उच्‍च रक्‍तचाप के दुष्प्रभाव, अरबी का वैज्ञानिक नाम क्या है, कोलोकेसिया एस्क्युलेंटा, Colocasia Esculenta, अरबी के पत्तों का वैज्ञानिक नाम क्या है, कोलोकेसिया लीव्स, Colocasia leaves,  टारो लीव्स, Taro leaves, India Science Wire, 
नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (बागवानी), डॉ. आनंद कुमार सिंह के अनुसार, ‘अरबी के हरे पत्ते β-कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, बी-विटामिन, विटामिन ए, β-साइटोस्टेरॉल और स्टेरॉयड जैसे खनिज और कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं।
अरबी के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, फाइटोकैमिकल्स और एंथोसायनिन होते हैं।
भारत में अरबी के पत्तों के औषधीय गुणों पर बड़े पैमाने पर शोध किया गया है। अरबी के पौधे के कंद, पत्ते,डंठलों में विभिन्न औषधीय गुण होते हैं। इसके पत्तों में फ़िनोलिक फ्लेवोनोइड वर्णक एंटीऑक्सिडेंट जैसे c-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैंथिन, विटामिन ए के साथ होते हैं’।
एक सौ ग्राम ताज़ा अरबी के पत्तों में दैनिक आवश्यकता के लिए 4825 IU या 161% विटामिन ए पाया जाता है।
अरबी के पत्‍तों में मौजूद थियोनिन नामक एमिनो एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। यह कोलेजन और इलास्टिन के गठन में मदद करता है। स्वस्थ त्वचा और दृष्टि के लिए इन यौगिकों की आवश्यकता होती है।
नमक के साथ अरबी के पत्तों के डंठल निकालने का उपयोग ग्रंथियों में सूजन ठीक करने के लिए किया जाता है।
सौ ग्राम अरबी आहार फाइबर की दैनिक आवश्यकता का 4.1% या 11% प्रदान करती है। इसके पत्ते फाइबर की उच्‍च मात्रा होने के कारण पाचन तंत्र में बहुत ही मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर मल की भारीता को बढ़ाता है और शौच को सामान्‍य करता है।
यह कुछ पाचन समस्‍याओं जैसे पेट का दर्द, आंतों की ऐंठन और कब्‍ज आदि को रोकता है। इसके अलावा यह पेट में होने वाले कोलन कैंसर की संभावना को भी कम करता है।
आयरन अनिवार्य खनिजों में से एक है, क्‍योंकि यह लाल रक्‍त कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। लाल रक्‍त कोशिकाएं शरीर के अंगों में ऑक्‍सीजन परिवहन का कार्य करती हैं।
जिन लोगों को खून की कमी होती हैं उनके लिए अरबी के पत्ते फायदेमंद होते हैं। क्‍योंकि इसमें आयरन की उच्‍च मात्रा होती है।
अरबी के पत्तों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह रक्तवाहिकाओं के संकुचन और विश्राम को नियंत्रित करता है। यदि परिसंचरण तंत्र अच्‍छी तरह से चलता है तो रक्‍तचाप को सामान्‍य स्‍तर पर नियंत्रित किया जा सकता है।
इस तरह अरबी के उपयोग से आप उच्‍च रक्‍तचाप के दुष्प्रभाव कम कर सकते है, क्‍योंकि यह न केवल प्रचूर मात्रा में आयरन उपलब्‍ध कराता है, बल्कि थकान, कमजोरी जैसे अन्‍य लक्षणों को भी रोकने में भी सहायता प्रदान करता है।
इसमें कुछ महत्वपूर्ण खनिज जैसे जस्ता, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, लोहा और मैगनीज की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। ताजे और पके हुए अरबी के पत्तों का सेवन कैंसर के प्रभाव को कम कर सकता है। ऐसा उनमें मौजूद विटामिन सी की अच्‍छी उपस्थिति के कारण होता है।
विटामिन सी एक सुरक्षात्‍मक और शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है, जो सामान्‍य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और कुछ प्रकार के कैंसरों को रोक सकता है।
हड्डियों और जोड़ों के उचित विकास के लिए भी विटामिन सी आवश्‍यक होता है। यह शरीर के समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को भी बढ़ाता है।
अरबी के पत्तों में विटामिन ए की मौजूदगी आंखों के लिए बहुत प्रभावी, औषधीय-पौष्टिक खाद्य पदार्थ बना देती है। नियमित रूप से अरबी के पत्तों का उपभोग मायोपिया, अंधापन और मोतियाबिंद जैसी समस्‍याओं को रोकने में सहायक होता है।
अरबी के पत्तों में एमिनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है। एमिनो एसिड पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं।
अरबी के पत्तों में वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है और प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है।  अरबी के पत्तों का नियमित रूप से प्रयोग करने से अपना वजन कम कर सकते हैं।
अरबी में फोलेट एसिड की उच्‍च मात्रा होती है। यह भ्रूण, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए आवश्‍यक होता है।
गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि अरबी के पत्तों का सेवन करने से पहले इन्‍हें अच्छी तरह से पका लेना चाहिए।
अरबी की कम लोकप्रियता का एक कारण यह है कि इसमें कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल जैसे पोषण विरोधी कारक होते हैं, जो खाना पकाने के दौरान ठीक से संसाधित नहीं होने पर जलन पैदा करेंगे।
भारत में जन-जन के लिए पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने की दृष्टि से विभिन्न पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर अरबी के उपयोग को लेकर व्यापक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। (इंडिया साइंस वायर)

 

Key words:- उच्‍च रक्‍तचाप के दुष्प्रभाव, अरबी का वैज्ञानिक नाम क्या है, कोलोकेसिया एस्क्युलेंटा, Colocasia Esculenta, अरबी के पत्तों का वैज्ञानिक नाम क्या है, कोलोकेसिया लीव्स, Colocasia leaves,  टारो लीव्स, Taro leaves, India Science Wire, 

You Might Also Like

उत्तराखंड चुनावः यह आंकड़ा चिंता में डालता है, पर नहीं हो रही बात
डर के आगे साहस और फिर सफलता
हल्द्वानी में कैंसर अस्पताल विस्तारीकरण की राह हुई आसान
बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दो किसानों को
UKPSC ने जारी की इस परीक्षा की सभी Answer Key, आपत्तियों के लिए दिया है समय
TAGGED:Colocasia EsculentaColocasia leavesIndia Science WireTaro leavesअरबी का वैज्ञानिक नाम क्या हैअरबी के पत्तों का वैज्ञानिक नाम क्या हैउच्‍च रक्‍तचाप के दुष्प्रभावकोलोकेसिया एस्क्युलेंटाकोलोकेसिया लीव्सटारो लीव्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article शादियों में अधिकतम 25 लोग ही शामिल हो पाएंगे, सीएम ने दिए निर्देश
Next Article कोविड-कचरे को कम कर सकती है आईआईटी मंडी की नई खोज 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?