राज्य संपत्ति विभाग के प्रेजेंटेशन पर नाराज हुए मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में राज्य सम्पति विभाग के प्रस्तुतीकरण पर नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिए कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म व स्पष्ट हो। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर संबधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में किया जाए, ताकि कम खर्चे में अधिक आउटपुट मिल सके। उन्होंने एकीकृत पैटर्न पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा,  वर्ष 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के समय प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को काम में तेजी के साथ ही आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रताप शाह एवं राज्य संपति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *