By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: क्या अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन मंत्रियों की लोकप्रियता पहले से कम हो गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > क्या अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन मंत्रियों की लोकप्रियता पहले से कम हो गई
ElectionFeaturedNewsPoliticsUttarakhand

क्या अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन मंत्रियों की लोकप्रियता पहले से कम हो गई

Rajesh Pandey
Last updated: March 28, 2022 10:35 am
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत से कहीं ज्यादा 47 सीटें जीतकर सरकार बना ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट में आठ नेताओं को शामिल किया है, जिनमें से तीन नये चेहरे हैं और पांच पिछली सरकार में शामिल थे।

अब बात करते हैं धामी कैबिनेट में शामिल नेताओं के 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में मिले वोटों की। माना जाता है कि किसी भी प्रत्याशी को मिले वोट और जीत में वोटों का अंतर अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को भी प्रदर्शित करते हैं, यानी लोकप्रियता को मतदाताओं की पसंद से जाना जाता है।

पुष्कर सिंह धामी की वर्तमान सरकार में शामिल मंत्रियों में डॉ. धन सिंह रावत (श्रीनगर) , चंदन राम दास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज) ने अपने क्षेत्रों में विजय तो हासिल की है, पर 2017 के चुनाव में मिले वोटों की तुलना में इस बार उनकी लोकप्रियता का ग्राफ पहले से कम हुआ है। सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इन नेताओं ने इस बार भी उसी सीट पर चुनाव लड़ा था, जहां से 2017 में विजयी हुए थे। वहीं, 2017 की तुलना में सुबोध उनियाल(नरेंद्रनगर) के वोटों की संख्या में बढोतरी हुई है, पर उनकी जीत का अंतर पहले से कम हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गए। 2017 में धामी 2709 वोटों के अंतर से जीते थे, 2022 के चुनाव में धामी 6579 वोटों से हारे हैं।

क्रम संख्याकैबिनेट मंत्रीविधानसभा क्षेत्र2017 में मिले वोट/ जीत का अंतर2022 में वोट से जीत का अंतर
1सतपाल महाराजचौबट्टाखाल20921/ 735424927/11430
2प्रेमचंद अग्रवालऋषिकेश45082/1480152460/19057
3सुबोध उनियालनरेंद्रनगर24104/497227430/1798
4डॉ. धन सिंह रावतश्रीनगर30816/869829618/587
5गणेश जोशीमसूरी41322/1207744847/15325
6रेखा आर्यसोमेश्वर21780/71026161/5293
7चंदन रामदासबागेश्वर33792/1456732211/12141
8सौरभ बहुगुणासितारगंज50597/2843043354/10938

वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल) , प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), रेखा आर्य (सोमेश्वर), गणेश जोशी (मसूरी) के वोटों में 2017 की तुलना में वृद्धि हुई है। इनकी जीत का अंतर भी बढ़ा है।  माना जा सकता है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में इन नेताओं को लोकप्रियता बढ़ी है यानी इनको पहले से ज्यादा मतदाताओं ने पसंद किया है। 2017 से 2022 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को इन नेताओं में सबसे अधिक 52460 वोट हासिल हुए हैं, उनकी जीत का अंतर भी सबसे अधिक 19057 है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक (हरिद्वार) 2017 में 61,742 वोट हासिल करके 35,927 वोटों के अंतर से विजयी हुए थे, लेकिन इस बार उनकी जीत का अंतर 15,237 पर पहुंच गया। कौशिक को इस बार 53147 मत हासिल हुए हैं।

You Might Also Like

28 मार्च को सुबह सात से एक बजे तक खुलेगा बाजारः मुख्यमंत्री
चुनाव में हार पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का इस्तीफा
तक धिनाधिनः आइए मिलते हैं मोहब्बत खान से
भक्ति से आत्मनिर्भरता और स्वच्छ भारत की अनूठी पहल
देहरादून के रामनगर डांडा में ट्रक से जमीन धंसी और कुआं बन गया
TAGGED:Dhami CabinetUttarakhandUttarakhand Assembly electionUttarakhand CabinetUttarakhand Election ResultUttarakhand government
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article महिलाओं से मेहनत कराने वाली कहावत, “ऊन कातने वाले लड़के की लाड़ी भाग जाती है…”
Next Article पचास किलो का वजन एक हाथ से हवा में उछालकर आलमगीर बोले, हम गुर्जर हैं…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?