अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, कल ही देहरादून में सभा की थी

Rajesh Pandey
देहरादून रैली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। फोटो- सोशल मीडिया
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। केजरीवाल ने एक दिन पहले ही देहरादून के परेड ग्राउंड में सभा को संबोधित किया था।
केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया स्वयं को आइसोलेट करें और अपना परीक्षण कराएंं।

Contents
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। केजरीवाल ने एक दिन पहले ही देहरादून के परेड ग्राउंड में सभा को संबोधित किया था।केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया स्वयं को आइसोलेट करें और अपना परीक्षण कराएंं।केजरीवाल के इस ट्वीट पर यूजर्स ने लिखा है, सर आप रैलियों में व्यस्त थे और हजारों लोग संपर्क में आए, किस किस को आइसोलेट करोगे।हालांकि अभी तक उत्तराखंड में AAP के किसी नेता ने सोशल मीडिया पर स्वयं का परीक्षण कराने की जानकारी साझा नहीं की है।एक यूजर लिखते हैं, केजरीवाल जी, भगवान आपको जल्दी स्वस्थ करें और कल आपके साथ देहरादून की रैली में जो लोग थे, बिना mask के उनसे भी बोलिए, आइसोलेट करके टेस्ट करा लें। क्या आप के खिलाफ without mask पब्लिक में जाने के लिए FIR दर्ज नहीं होनी चाहिए चालान नहीं होना चाहिए?एक अन्य ने लिखा, नियम कानून सिर्फ आम आदमी के लिए, आप गाड़ी के अंदर अगर अकेले भी हैं और बिना मास्क के दिखे तो सीधा चालान, नेताओं के लिए कोई चालान नहीं है, चाहे वो किसी पार्टी के हों।
केजरीवाल के इस ट्वीट पर यूजर्स ने लिखा है, सर आप रैलियों में व्यस्त थे और हजारों लोग संपर्क में आए, किस किस को आइसोलेट करोगे।
हालांकि अभी तक उत्तराखंड में AAP के किसी नेता ने सोशल मीडिया पर स्वयं का परीक्षण कराने की जानकारी साझा नहीं की है।

एक यूजर लिखते हैं, केजरीवाल जी, भगवान आपको जल्दी स्वस्थ करें और कल आपके साथ देहरादून की रैली में जो लोग थे, बिना mask के उनसे भी बोलिए, आइसोलेट करके टेस्ट करा लें। क्या आप के खिलाफ without mask पब्लिक में जाने के लिए FIR दर्ज नहीं होनी चाहिए चालान नहीं होना चाहिए?
एक अन्य ने लिखा, नियम कानून सिर्फ आम आदमी के लिए, आप गाड़ी के अंदर अगर अकेले भी हैं और बिना मास्क के दिखे तो सीधा चालान, नेताओं के लिए कोई चालान नहीं है, चाहे वो किसी पार्टी के हों।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *