मुख्यमंत्री ने कहा, कल रात घरों की लाइट बंद करके चार दीपकों से उजाला करें

Rajesh Pandey
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
  • पांच अप्रैल की रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए घरों में लाइट बंद करके दीयों से उजाले का आग्रह
  • दीपक न हो तो मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं
  • बिजली के अन्य उपकरणों जैसे टीवी, फ्रिज आदि को बंद नहीं करना है

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए कल रविवार पांच अप्रैल की रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर चार दीपक प्रकाशित करने का आग्रह किया है। यदि दीपक न हो तो मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी दीपक जलाकर कोरोना वायरस से लड़ने में अपनी एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दें, लेकिन हमें कुछ बातों का भी ध्यान रखना है। प्रधानमंत्री ने केवल घर की लाइट बंद करने के लिए कहा है। बिजली के अन्य उपकरणों जैसे टीवी, फ्रिज आदि को बंद नहीं करना है। इसी प्रकार आवश्यक सेवाओं में भी लाइट बंद नहीं होगी। स्ट्रीट लाइट भी जली रहेंगी। अति उत्साह में पूरे सोसायटी, अपार्टमेंट या घर की मेन वितरण प्रणाली से बिजली आपूर्ति बंद न करें। घर से बाहर न निकलें और न ही इकट्ठे हों। आइए हम कल रात नौ बजे दीपक जलाकर नकारात्मकता के अंधकार को दूर करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *