By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: VIDEO: युवाओं ने की चांदपत्थर के संरक्षण की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > VIDEO: युवाओं ने की चांदपत्थर के संरक्षण की पहल
Blog LiveFeaturedHistory

VIDEO: युवाओं ने की चांदपत्थर के संरक्षण की पहल

Rajesh Pandey
Last updated: June 18, 2021 8:15 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
डोईवाला। युवाओं के एक दल ने भोगपुर के पास चांदपत्थर के संरक्षण की पहल करते हुए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। युवाओं का कहना है कि चांद पत्थर को ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान देते हुए इसको पर्यटन के मानचित्र पर लाया जाए। उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

चांद पत्थर को हिला तक नहीं पाए थे अंग्रेज

Contents
डोईवाला। युवाओं के एक दल ने भोगपुर के पास चांदपत्थर के संरक्षण की पहल करते हुए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। युवाओं का कहना है कि चांद पत्थर को ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान देते हुए इसको पर्यटन के मानचित्र पर लाया जाए। उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।चांदपत्थर के बारे में कहा जाता है कि इस पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं, जिस पर गोलियों के तीन निशान साफ दिखाई देते हैं। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने बताया कि कुछ दिन पहले चांदपत्थर को देखने पहुंचे थे।भोगपुर नहर के पास गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास काफी गंदगी फैली है और बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस पर उनके साथियों ने यहां स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया।उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके साथ ग्राम पंचायत सदस्य शुभम कांबोज, छात्र नेता सावन राठौर व आरिफ अली चांद पत्थर पर पहुंचे और आसपास झाड़ियों का कटान किया।पत्थर के पास फैली गंदगी को हटाया गया। पहले दिन बारिश के मौसम में करीब एक घंटे तक युवाओं ने भोगपुर नहर से लेकर गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास स्वच्छता की मुहिम चलाई।उनियाल के अनुसार, बारिश तेज होने की वजह से अभियान स्थगित करना पड़ा। शनिवार को भी युवा चांद पत्थर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।उनका कहना है कि हम किसी भी कार्य के लिए सरकार से उम्मीद रखते हैं, पर लोगों को स्वयं भी पहल करनी होगी। हमें उन सभी स्थलों एवं विरासतों का सम्मान करना चाहिए, जिनका गौरवशाली अतीत रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। Keywords:- #चांदपत्थरकीकहानी, #चांदपत्थर, #देहरादूनकीसबसेबड़ीग्रामपंचायत #भोगपुरनहर, #उत्तराखंडमेंऐतिहासिकधरोहर, #अंग्रेजोंकीबनाईनहरें, #भोगपुर, #Chandpathar, #Bhogpurnahar, #Bhogpurcanal, #Dugdugirajesh, चांद पत्थर की कहानी, चांद पत्थर, देहरादून की सबसे बड़ी ग्रामपंचायत, भोगपुर नहर, उत्तराखंड में ऐतिहासिक धरोहर, अंग्रेजों की बनाई नहरें, भोगपुर, Chand pathar, Bhogpur nahar, Bhogpur canal, Dugdugi rajesh
चांदपत्थर के बारे में कहा जाता है कि इस पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं, जिस पर गोलियों के तीन निशान साफ दिखाई देते हैं। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने बताया कि कुछ दिन पहले चांदपत्थर को देखने पहुंचे थे।
भोगपुर नहर के पास गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास काफी गंदगी फैली है और बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस पर उनके साथियों ने यहां स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके साथ ग्राम पंचायत सदस्य शुभम कांबोज, छात्र नेता सावन राठौर व आरिफ अली चांद पत्थर पर पहुंचे और आसपास झाड़ियों का कटान किया।

पत्थर के पास फैली गंदगी को हटाया गया। पहले दिन बारिश के मौसम में करीब एक घंटे तक युवाओं ने भोगपुर नहर से लेकर गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास स्वच्छता की मुहिम चलाई।
उनियाल के अनुसार, बारिश तेज होने की वजह से अभियान स्थगित करना पड़ा। शनिवार को भी युवा चांद पत्थर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
उनका कहना है कि हम किसी भी कार्य के लिए सरकार से उम्मीद रखते हैं, पर लोगों को स्वयं भी पहल करनी होगी। हमें उन सभी स्थलों एवं विरासतों का सम्मान करना चाहिए, जिनका गौरवशाली अतीत रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
 Keywords:- #चांदपत्थरकीकहानी, #चांदपत्थर, #देहरादूनकीसबसेबड़ीग्रामपंचायत #भोगपुरनहर, #उत्तराखंडमेंऐतिहासिकधरोहर, #अंग्रेजोंकीबनाईनहरें, #भोगपुर, #Chandpathar, #Bhogpurnahar, #Bhogpurcanal, #Dugdugirajesh, चांद पत्थर की कहानी, चांद पत्थर, देहरादून की सबसे बड़ी ग्रामपंचायत, भोगपुर नहर, उत्तराखंड में ऐतिहासिक धरोहर, अंग्रेजों की बनाई नहरें, भोगपुर, Chand pathar, Bhogpur nahar, Bhogpur canal, Dugdugi rajesh

You Might Also Like

हरित कौशल विकास कार्यक्रम से मिलता रोजगार
हर सुबह आपके सामने ये दो विकल्प
उत्तराखंडः दीपावली की छुट्टी 31 अक्तूबर को, एक नवंबर को खुलेंगे दफ्तर
स्त्री
ड्यूटी सही से नहीं करने वाले अफसरों- कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के निर्देश
TAGGED:#Bhogpurcanal#Bhogpurnahar#Chandpathar#Dugdugirajesh#अंग्रेजोंकीबनाईनहरें#उत्तराखंडमेंऐतिहासिकधरोहर#चांदपत्थर#चांदपत्थरकीकहानी#देहरादूनकीसबसेबड़ीग्रामपंचायत #भोगपुरनहरBhogpur canalBhogpur naharChand patharDugdugi rajeshअंग्रेजों की बनाई नहरेंउत्तराखंड में ऐतिहासिक धरोहरचांद पत्थरचांद पत्थर की कहानीदेहरादून की सबसे बड़ी ग्रामपंचायतभोगपुरभोगपुर नहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के 100 दिन के कार्यकाल पर विकास पुस्तिका
Next Article कोविड-19 से निराश्रित हुए 100 बच्चों को गोद लेगी जॉय संस्था
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?