जानिए, क्या सेहत के लिए फायदेमंद है ब्रेड ?

Rajesh Pandey

नई दिल्ली


चाय के साथ ब्रेड का स्वाद ही कुछ अलग होता है, लेकिन इसके फायदे को लेकर शोधकर्ताओं की अलग-अलग राय है। लोग व्हाइट ब्रेड को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और होल व्हीट ब्रेड और ब्राउन ब्रेड को लाभदायक मानते हैं। लेकिन एक ताजा शोध में बताया गया है कि व्हाइट ब्रेड भी ब्राउन या होल व्हीट ब्रेड की तरह हेल्दी मानी गई है। ये रिसर्च चौंकाने वाली है और अब तक हुए अनुसंधान के विपरीत है।

इस रिसर्च में कहा गया है कि व्हाइट ब्रेड में भी उतने ही पोषक पदार्थ होते हैं जितनी अन्य ब्रेड में। शोध में ब्रेड में पेट के लिए फायदेमंद जीवाणु के स्तर को भी मापा गया। स्वास्थ्य प्रभाव के मामले में मामले में एक सप्ताह में दोनों ब्रेड में से किसी में भी कोई अलग इफेक्ट नहीं दिखा। वहीं आलोचकों का मानना है कि बेशक, इस रिसर्च के मुताबिक, कम समय में बहाल व्हीट ब्रेड और व्हाइट ब्रेड के हेल्थ बेनिफिट्स एक जैसे हो, लेकिन ये रिसर्च इस बात की सलाह नहीं देती कि लोगों को हाई फाइबर ब्रेड का सेवन कम करना चाहिए। वैसे भी हाई फाइबर युक्त होल व्हीट ब्रेड लाइफटाइम के लिए कुल मिलाकर स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकती है। शोध में प्रतिभागियों के ग्लूकोज लेवल से लेकर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फैट और कॉलेस्ट्रॉल लेवल को भी जांचा गया। साथ ही किडनी और लिवर की कंडीशन भी देखी गई।

रिसर्च में दोनों ब्रेड के खाने से किसी तरह का कोई फर्क नहीं देखा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ प्रतिभागियों का ब्लड शुगर लेवल व्हाइट ब्रेड खाने से बेहतर हो गया है। जबकि ब्राउन ब्रेड और होल ग्रेन ब्रेड खाने वाले प्रतिभागियों का ब्लड शुगर लेवल एक जैसा था। मुताबिक, शोधकर्ताओं को यह भी चिंता थी कि व्हाइट ब्रेड से हाई फाइबर उतनी मात्रा में नहीं मिलता जितना होल ग्रेन ब्रेड और ब्राउन ब्रेड से मिलता है। हाई फाइबर खाने से कैंसर, दिल की बीमारियों और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। (एजेंसी)

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *