बर्थडे केक की मोमबत्तियों पर फूंक मारना हो सकता है जानलेवा

Rajesh Pandey

न्यूयार्क


बर्थडे केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाने की प्रथा सदियों पुरानी है। जन्मदिन मनाने वाले लोग केक पर करीने से जमाई गई मोमबत्तियों को बुझाकर ही केक काटते हैं। जन्मदिन समारोह के उत्साह के बीच क्या कभी आपने यह भी सोचा है कि यह परंपरा आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है?

हाल ही में किए गए एक शोध में सामने आया है कि केक पर जमाई गई मोमबत्तियों को फूंक मारने से केक जीवाणुओं से भर जाता है। अमेरिका की साउथ कैरोलिना स्थित क्लेमसन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि बर्थडे केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाते समय केक पर थूक फैल जाता है। जिसके कारण केक पर 1,400 फीसदी बैक्टीरिया लोड बढ़ जाता है। डॉ. डावसन और उनकी टीम के शोधकर्ता यह देख कर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद चिंताजनक बात है। शोधर्ताओं ने प्रयोग के दौरान पाया कि मोमबत्ती बुझाते ही केक पर जीवाणुओं की संख्या में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
डॉ. डावसन ने कहा यह बहुत खतरनाक तरीका है। उन्होंने सुझाव दिया खतरों को देखते हुए केक पर मोमबत्ती लगाना ही बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का मुहं जीवाणुओं से भरा होता है। हालांकिं इनमें से ज्यादातर जीवाणु हानिकारक नहीं होते है।  डॉ. डावसन ने कहा कि अगर कोई बीमार व्यक्ति मोमबत्तियों को बुझा रहा है, तो उस केक को तो कदापि नहीं खाया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *