बड़ी खबरः उत्तराखंड में समूह ग पदों पर सरकारी नौकरियां, आवेदन का मौका

Rajesh Pandey
देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 196 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है।
समूह ‘ग’ के प्रारूपकार के रिक्त 140 पद, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के रिक्त 21, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के रिक्त 09 पदों, नलकूप मिस्त्री के रिक्त 16 पदों, प्लम्बर के रिक्त 01 पद, मेंटिनेस सहायक के रिक्त 01 पद, इलैक्ट्रिशियन के रिक्त 01 पद, इस्ट्रूमेंट रिपेयर के रिक्त 03 पद, अनुरेखक / ट्रेसर के रिक्त 03 पदों तथा बेंतकला प्रशिक्षक के 01 रिक्त पद अर्थात कुल 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।
Online आवेदन 28 सितम्बर 2024 से शुरू होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *