By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सीएम ने किया जयहरीखाल ब्लॉक में 64.86 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > सीएम ने किया जयहरीखाल ब्लॉक में 64.86 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना का लोकार्पण
FeaturedUttarakhand

सीएम ने किया जयहरीखाल ब्लॉक में 64.86 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना का लोकार्पण

Rajesh Pandey
Last updated: October 18, 2020 10:44 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रुपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना और 1 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बने ब्लाक कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गांव और तोक को पानी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया। 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया, लेकिन पैसे की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। अगर यही हाल रहता तो यह योजना 2035 में पूरी होती, लेकिन हमने इसे प्राथमिकता पर लिया। आज देश का सबसे बड़ा झूला पुल टिहरी में डोबरा चांठी बनकर तैयार हो गया। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया कि अपने अधिकारों को समझें और जनप्रतिनिधियों से जहां सवाल करना हो वो भी जरूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होती है, इसलिए सरकार नियमित भर्तियों के साथ स्वरोजगार के अवसर भी दे रही है। युवाओं को चाहिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना का लाभ उठाएं। सरकार ने सोलर ऊर्जा योजना में दस हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। चीड़ की पत्तियों को बड़ी फैक्टरियों में बायलर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अमेरिका से बड़ी मशीन मंगवाई जा रही है। पिरूल प्लांट में चीड़ की पत्तियों को खरीदा जा रहा है। इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस दौरान उन्होंने रेवा पम्पिंग योजना समेत रामी नदी, सिमलसेरा में, मींदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही नैनीडांडा में विद्युत खंड खोलने की भी घोषणा की। कंडोलिया में गुलदार रेस्क्यू सेन्टर को मंजूरी दी। इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, दीपक भंडारी, तिप के निदेशक अरुण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में मिलेगी उत्तराखंड लोक संस्कृति की झलक
जंगलों में आग पर नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल, जन भागीदारी पर जोर दिया
चारधाम यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम
बागवानी फसलों के लिए नई पॉलीहाउस प्रौद्योगिकी
National Water Awards 2020: जल संरक्षण एवं प्रबंधन में उत्तराखंड का यह गांव पहले नंबर पर
TAGGED:Bhairavgarhi Drinking Water SchemeChief Minister UttarakhandDrinking water Scheme in UttarakhandPauri District in Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अखबार में सूत्र और स्रोत तथा खबरों का संपादन
Next Article अखबार में पत्रकारिता बहुत कम, नौकरी ज्यादा की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?