By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: दयालु मगरमच्छ और घमंडी मछलियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > दयालु मगरमच्छ और घमंडी मछलियां
Featuredimprovement yourself

दयालु मगरमच्छ और घमंडी मछलियां

Rajesh Pandey
Last updated: August 9, 2019 9:16 pm
Rajesh Pandey
7 years ago
Share
short stories
SHARE

एक बड़े तालाब में बहुत सारी मछलियाँ रहती थीं। वे घमंडी थीं और कभी किसी की नहीं सुनती थीं। इस तालाब में, एक दयालु मगरमच्छ भी रहता था। उसने मछलियों को सलाह दी, अहंकारी होना अच्छी बात नहीं है। इससे आप संकट में पड़ सकते हो। किसी दूसरे की बात को भी धैर्य से सुना करो। लेकिन मछलियों ने कभी उसकी बात नहीं सुनी।

एक दोपहर, मगरमच्छ तालाब के पास रखे पत्थर के पास आराम कर रहा था। दो मछुआरे पानी पीने के लिए वहाँ रुके।मछुआरों ने देखा कि तालाब में कई मछलियाँ थीं। एक मछुआरे ने कहा, “देखो ! यह तालाब मछलियों से भरा हुआ है। कल हम बड़ा जाल लेकर यहां मछलियां पकड़ने के लिए आएंगे। तभी दूसरे मछुआरे ने कहा, मुझे आश्चर्य है कि हमने इस स्थान को पहले नहीं देखा।”

मगरमच्छ ने उनकी पूरी बात सुन ली। उनके जाने के बाद वह धीरे-धीरे तालाब में गया और सीधे मछलियों के पास पहुंचा।उसने कहा, आप सभी को सुबह होने से पहले इस तालाब को छोड़ना होगा। सुबह-सुबह दो मछुआरे अपने जाल के साथ इस तालाब पर आने वाले हैं, मगरमच्छ ने चेतावनी दी।

घमंडी मछलियों ने मगरमच्छ की हंसी उड़ाते हुए कहा, कहां से सुनकर आते हो ये सब बातें। कई मछुआरों ने हमें पकड़ने की कोशिश की। हम तो यहीं तालाब में हैं। मछुआरों में हमको पकड़ने को दम नहीं है। जिनकी बात कर रहे हो, वो दोनों भी हमें पकड़ने नहीं जा रहे हैं। आप हमारे बारे में चिंता न करें मिस्टर मगरमच्छ, “उन्होंने मजाकिया स्वर में कहा।

अगली सुबह, मछुआरे आए और तालाब में अपना जाल फेंक दिया। जाल बड़ा और मजबूत था। बहुत जल्द सभी मछलियाँ पकड़ी गईं। जाल में फंसी मछलियां एक दूसरे से कह रही थीं कि अगर हमने मगरमच्छ की बात पर ध्यान दिया होता तो यह समय नहीं देखना पड़ता। वह हमारी मदद करना चाहता था। अपने अहंकार की वजह से हमें अपने जीवन के साथ खिलवाड़ करना पड़ा। मछुआरे मछलियों को बाजार में ले गए और उनको बेच दिया।

You Might Also Like

जांच लीजिएः आप जिस वेबपोर्टल को चला रहे हैं, क्या वो आपके नाम पर है या नहीं
वीर सैनिक, वीर नारियां तथा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित
कुंभ को भव्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत, भगवान शिव का जलाभिषेक किया
एम्स के यूरोलॉजी विभाग में पुरुष स्वास्थ्य क्लीनिक का यह है समय
TAGGED:Arrogant fishesShort Storiesshort stories in hindi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article कहानीः आसमान में घर बना दो
Next Article तक धिनाधिनः क्या बनकर चला था, ये क्या हो रहा हूं’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?