मानवभारती अंगेला हिल्स में लगी अविष्कार की कक्षा

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

देहरादून के पास मानवभारती अंगेला हिल्स में चार दिन की अविष्कार पालमपुर की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मैथ और साइंस पढ़ाने की वो तकनीकियां बताई गईं, जिनसे कोई भी छात्र इन विषयों को बोझ नहीं समझेगा और ये सब्जेक्ट उसकी पसंद बन जाएंगे।

अक्सर देखा गया है कि छात्रों को गणित और विज्ञान विषयों में कठिनाई महसूस होती है और वे इन विषयों से दूर भागने लगते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ये विषय बेहद रूचिकर और आसान हो जाते हैं, अगर हम इनको सिखाने और बताने की कुछ तकनीकी पर ध्यान दें।

मानवभारती अंगेला हिल्स में आयोजित वर्कशॉप की हमारी कक्षा में साइंस और मैथ पढ़ाने और सीखने के खास तरीकों और क्लासरूम प्रबंधन तकनीकी पर चर्चा हुई।

वर्कश़ाप में देशभर से 33 प्रतिभागी शामिल हुए। वर्कशॉप में बताया गया कि कक्षा में इन विषयों को सीखने और इनके अभ्यास का माहौल कैसे तैयार किया जाए।

अगर आप वास्तव में एेसा माहौल तैयार करना चाहते हैं  तो आपको रोजाना इस तरह के अभ्यास और रुचिपूर्ण तरीके से सीखने पर ध्यान देना होगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *