CAREWomen

पानी से इस प्रकार निखरेगा रंग 

गोरी और निखरी त्वचा पाना हर लड़की का सपना होता है। पर सिर्फ क्रीम लगाने या फेशियल कराने से त्वचा नहीं निखरती और इसके लिए तो छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना ही काफी है। खूबसूरत त्वचा के लिए खूब सारा पानी पीना बेहद जरूरी है। खासतौर से गर्मियों में तो पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे न केवल शरीर से गंदगी निकलती है, बल्कि बॉडी में नये सेल्स भी बनते हैं। खूबसूरत और चमकदार त्वचा चाहिए तो अपने दिनचर्या में जूस को शामिल कर लें। जूस पीने से आपकी सेहत में भी सुधार होगा और स्किन पर भी ग्लो आ जाएगा। नींद पूरी न हो तो हमारे सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती है। इसका असर हमारी स्किन पर भी होता ह। इसलिए आठ घंटे की नींद जरूर लें।विटामिन सी का भरपूर उपयोग अपने खानपान में विटामिन सी को शामिल करें। मसलन, नींबू, संतरा आदि विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी होती है। गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीयें या सलाद में नींबू डालकर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। विटामिन ई से त्वचा खूबसूरत और दमकदार बनती है।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button