CAREhealth

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल होता है आड़ू 

आड़ू का फल स्वाद के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे अंग्रेजी में पीच कहते हैं। आड़ू अंदर से रसीला होता है और स्वाद में मीठा होता है। मूल रूप से आड़ू चीन में पैदा होता था, लेकिन अब दुनिया के बहुत सारे भागों में उगाया जाता है। यह बाहर से थोड़ा पीला और लाल होता है। गर्मियों में पैदा होने वाले इस फल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आइए जानते हैं आड़ू के आठ फायदे :वजन कम करने में मददगार
आड़ू में कैलोरी बहुत कम होती है। एक बड़े से आड़ू में भी सिर्फ 68 कैलोरी ही होती है। इसलिए यह पेट तो भरता है, लेकिन वजन नहीं बढ़ाता। आप सुबह के नाश्ते में आड़ू खाते हैं तो इससे आपका पेट भी भरेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
तनाव को करता है कम
आड़ू में ऐसे खनिज होते हैं, जो तनाव भगाने में मदद करते हैं। आड़ू के फूल मन को शांत करने के लिए उपयोग किए जाते हैं.
आंखों को रखता है स्वस्थ
आड़ू में विटामिन ए के साथ-साथ कैरोटीन भी होता है, जो हमारी आंखों के रेटिना के लिए बहुत अच्छा है.
एंटी-ऑक्सिडेंट का है खजाना
आड़ू के छिलके में पोलीफेनोल नाम का तत्व होता है। ये एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. इसलिए आड़ू को इसके छिलके के साथ ही खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है.
शरीर को डीटॉक्स करता है
आड़ू में मौजूद फाइबर और मिनरल्स शरीर की अंदर से सफाई करते हैं। कुछ जगह आड़ू की चाय पी जाती है। इसके पीछे कारण यही है कि इसे खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
पाचनतंत्र को बनाता है मजबूत
आड़ू में पोटैशियम होता है, जो हमारी किडनी के लिए बहुत अच्छा है। किडनी स्टोन होने पर आपको जमकर आड़ू खाने चाहिए।
दांतों के लिए अच्छा
आड़ू में फ्लोराइड और कैल्शियम होता है, जो दांतों और शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। आड़ू का सेवन आपको कई दंत रोगों और हड्डियों की कमजोरी से बचाता है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है
आड़ू में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर से हमारी रक्षा करते हैं। साथ ही कुछ अध्ययनों से पता चला है कि यह कीमोथैरेपी के साइड इफेक्ट से भी बचाता है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button