Uttarakhand School Revised Timetable 2026: उत्तराखंड में स्कूलों के टाइम टेबल में संशोधन, देखें नई समय सारिणी

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए पूर्व में छह अप्रैल 2026 को जारी टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। शासन ने सोमवार को संशोधित समय-सारिणी (School Timetable) जारी की है। सचिव रविनाथ रामन द्वारा आदेश में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्रों के लिए स्कूलों का संशोधित समय निर्धारित किया गया है।

Rajesh Pandey
टिहरी गढ़वाल जिले में स्कूल जाते बच्चे। फोटो- राजेश पांडेय

Uttarakhand School Revised Timetable 2026: देहरादून, 4 मई, 2026ः उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए पूर्व में छह अप्रैल 2026 को जारी टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। शासन ने सोमवार को संशोधित समय-सारिणी (School Timetable) जारी की है। सचिव रविनाथ रामन द्वारा आदेश में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्रों के लिए स्कूलों का संशोधित समय निर्धारित किया गया है।

ग्रीष्मकालीन समय (1 अप्रैल से 30 सितंबर)

  • प्रार्थना सभा: सुबह 07:15 से 07:30 बजे तक।

  • शिक्षण कार्य (वादन): पहला वादन सुबह 07:30 बजे शुरू होगा।

  • मध्यान्तर (Lunch Break): सुबह 10:10 से 10:40 बजे तक।

  • स्कूल समाप्ति: आठवां वादन दोपहर 01:00 बजे समाप्त होगा।

शीतकालीन समय (1 अक्टूबर से 31 मार्च)

  • प्रार्थना सभा: सुबह 08:45 से 09:00 बजे तक।

  • शिक्षण कार्य (वादन): पहला वादन सुबह 09:00 बजे शुरू होगा।

  • मध्यान्तर (Lunch Break): दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक।

  • स्कूल समाप्ति: आठवां वादन दोपहर 03:10 बजे समाप्त होगा।

विशेष परिस्थितियों के लिए नियम

Uttarakhand School Revised Timetable 2026: शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों (जैसे पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र) के कारण इस समय-सारिणी में बदलाव की आवश्यकता है, तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर एक गठित समिति विचार करेगी और उचित निर्णय लेगी। यह आदेश प्रदेश के समस्त राजकीय एवं निजी माध्यमिक और प्रारम्भिक विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अधिक जानकारी के लिए देखेंः स्कूल का समय

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *