
SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, 17 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं
SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: रामगढ़ (देहरादून), 27 फरवरी, 2026: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सीमा ने की। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, स्वास्थ्य, खेलकूद और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: बैठक के दौरान कक्षा अध्यापकों ने उपस्थित अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने छात्रों की अनियमित उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें।
खेल और डिजिटल तकनीक का समन्वय
SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: बैठक में ओजीआई (OGI) इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से संचालित शारीरिक शिक्षा तथा खेल पाठ्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। ओजीआई के कोच साहिल सिंह ने अभिभावकों को ‘ओजीआई वू पेरेंट्स ऐप’ की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इस डिजिटल माध्यम से अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की खेल गतिविधियों और शारीरिक प्रगति को देख सकते हैं।
स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान
विद्यालय में संचालित ‘डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ के तहत स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका ने छात्र-छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने के स्टेप्स बताए और दैनिक जीवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों की जानकारी प्रदान की।
बैठक में सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल और वीरेंद्र उनियाल, ओजीआई कोच साहिल सिंह और डिटॉल प्रतिनिधि प्रियंका, अभिभावक चंद्र प्रकाश पुन, संजीद आलम, सविता, भुन टुन दास, मंजू देवी, रानी, लक्ष्मी देवी, केशवर जहां, इंद्रावती, अंजू देवी, शोभा, रूमा देवी, अंजना देवी, समुना, बिलकिश, सकिबा, मीनाक्षी, अनु देवी, वीरेंद्र सिंह, ललित, विमला देवी और नीलिमा थापा सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।













