
UKSSSC Group C Recruitment 2025: कई विभागों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे
UKSSSC Group C Recruitment 2025: देहरादून, 3 दिसंबर, 2026ः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 30 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Also Read: Uttarakhand new ANM, MPW posts: स्वास्थ्य विभाग में 48 नए पदों को मंजूरी
UKSSSC Group C Recruitment 2025: अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र, ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
UKSSSC Group C Recruitment 2025: विस्तृत जानकारी के लिए देखें- आयोग से जारी विज्ञापन
- महत्वपूर्ण तिथियां
-
विवरण तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 03 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 10 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 03 जनवरी, 2026 से 05 जनवरी, 2026 तक
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 09 मार्च, 2026 से प्रारम्भ
विभागवार पदों का विवरण
| क्र०सं० | पदनाम/विभाग का नाम | वेतनमान | पदों की संख्या |
| 1 |
विधि सहायक (लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 02 |
| 2 |
शोध अधिकारी (उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली, नैनीताल) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 3 |
साहसिक खेल अधिकारी (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 04 |
| 4 |
कैमरामैन (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 5 |
फोटोग्राफर (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 6 |
कनिष्ठ कैमरामैन (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड) |
₹25,500-₹81,100 (लेवल-04) | 04 |
| 7 |
मनोवैज्ञानिक (महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 02 |
| 8 |
पर्यटक अधिकारी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 9 |
कम्प्यूटर प्रोग्रामर (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्, रुड़की, हरिद्वार) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 10 |
मानचित्रकार (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 11 |
सर्वेक्षक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड) |
₹29,200-₹92,300 (लेवल-05) | 06 |
| 12 |
प्राविधिक सहायक (इतिहास) (संस्कृति विभाग, उत्तराखंड) |
₹35,400-₹1,12,400 (लेवल-06) | 01 |
| 13 |
प्रशिक्षक / अनुदेशक (ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड) |
₹29,200-₹92,300 (लेवल-05) | 01 |
| 14 |
कलाकार (आर्टिस्ट) (डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) |
₹29,200-₹92,300 (लेवल-05) | 01 |
| 15 |
फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर (डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) |
₹19,900-₹63,200 (लेवल-02) | 01 |
| 16 |
प्रोजेक्शनिस्ट (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) |
₹19,900-₹63,200 (लेवल-02) | 01 |
| 17 |
लाइनमैन (डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) |
₹19,900-₹63,200 (लेवल-02) | 01 |
| 18 |
सहायक बोरिंग टैक्नीशियन (लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखंड) |
₹19,900-₹63,200 (लेवल-02) | 27 |
| कुल योग |
57 |













