agricultureCareerUttarakhand

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: ICAR- IISWC ने किया मृदा एवं जल संरक्षण की उन्नत तकनीक का प्रदर्शन

ICAR IISWC Soil Water Conservation : पंतनगर/देहरादून, 10 नवम्बर, 2025: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून ने 07 नवम्बर, 2025 को जी. बी. पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित ‘उत्तराखंड रजत जयंती समारोह’ में अपने प्रदर्शनी स्टाल पर मृदा एवं जल संरक्षण की उन्नत तकनीक का सफल प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह का उद्घाटन किया। संस्थान के स्टाल ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया, जहां मुख्यमंत्री सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

ICAR IISWC Soil Water Conservation 

वैज्ञानिकों, छात्रों और किसानों ने किया दौरा

  • वैज्ञानिकों ने सराहना की: विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी स्टाल का दौरा किया और संस्थान द्वारा मृदा और जल संरक्षण तथा वाटरशेड प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की।
  • छात्रों के लिए जानकारी: विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी स्टाल का दौरा किया और प्रदर्शित तकनीकों को अत्यधिक जानकारीपूर्ण एवं लाभदायक पाया।
  • किसानों में उत्साह: किसानों ने भी स्टाल पर पहुंचकर अपने खेतों के स्तर पर मृदा और जल संरक्षण तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में जिज्ञासाएं व्यक्त कीं और जानकारी ली।
  • मेले में कृषि, बागवानी एवं मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

2000 से अधिक आगंतुकों ने किया भ्रमण

संस्थान के निदेशक डॉ. एम. मधु और मानव संसाधन विकास विभागाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह के कुशल निर्देशन में, धर्मपाल, वरिष्ठ तकनीशियन, ने मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, जिसमें हुकुम सिंह, तकनीकी अधिकारी, ने सहयोग दिया। संस्थान के प्रदर्शनी स्टॉल का 2000 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया/टिप्पणियाँ प्रदान करके संस्थान के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button