Uttarakhand: 840 सरकारी विद्यालयों को Virtual Class Network से जोड़ा जाएगा

Rajesh Pandey

Uttarakhand Virtual Class Network: देहरादून, 09 अक्तूबर, 2025ः उत्तराखंड के 840 राजकीय विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अक्टूबर को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा स्थित आईसीटी लैब से करेंगे।

योजना की मुख्य बातें

  • कुल विद्यालय: उत्तराखंड के 840 राजकीय विद्यालय।
  • उद्देश्य: स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा मुहैया कराना।
  • शिक्षण का तरीका: इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में शिक्षण व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों माध्यमों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
  • प्रसारण केंद्र: डिजिटल प्रसारण के लिए भारत सरकार की आईसीटी योजना के तहत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर में दो केन्द्रीय स्टूडियो का निर्माण किया गया है, जिनके माध्यम से कक्षाओं का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
  • विशेषता: इस दौरान छात्र-शिक्षक के मध्य दो तरफा संवाद भी संभव हो सकेगा।
  • लाभ: इस पहल से सीमांत एवं अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं पहुंच सकेंगी और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार होगा। विभाग के ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी इसी नेटवर्क के माध्यम से होगा।

Also Read: Uttarakhand Primary Teacher Recruitment 2100: उत्तराखंड में जिला स्तर पर 2100 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द

शुभारंभ कार्यक्रम में भागीदारी

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, उद्घाटन अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति विद्यालयों में सुनिश्चित की गई है।

  • जनप्रतिनिधि: स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगमों के मेयर व निकायों के अध्यक्ष सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।

जिलेवार वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़े विद्यालयों की संख्या

जनपदविद्यालयों की संख्याजनपदविद्यालयों की संख्या
अल्मोड़ा71पौड़ी103
बागेश्वर29पिथौरागढ़80
चमोली68रुद्रप्रयाग53
चम्पावत54टिहरी120
देहरादून55ऊधमसिंह नगर51
हरिद्वार53उत्तरकाशी39
नैनीताल64कुल840

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “यह पहल न केवल नवाचारपूर्ण है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रत्येक नौनिहाल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने की यह पहल निश्चित रूप से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *