
Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए ₹20 करोड़ जारी
CEO को मार्च 2026 तक इन निर्माण कार्यों को पूरा करके उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश
Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: देहरादून, 19 अगस्त 2025: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए ₹20 करोड़ की धनराशि जारी करने की घोषणा की है। यह राशि राज्य मोचन निधि से स्वीकृत कुल ₹30 करोड़ के बजट का पहला चरण है।
इस धनराशि का उपयोग आपदा से प्रभावित स्कूल भवनों, चारदीवारी, खेल के मैदानों, शौचालयों और अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए किया जाएगा।
Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: जिलेवार आवंटित धनराशि:
- ₹2-2 करोड़ – टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़
- ₹1-1 करोड़ – देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर
सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEO) को मार्च 2026 तक इन निर्माण कार्यों को पूरा करके उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, उनसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।













