health

AIIMS Rishikesh New President: डॉ. राजबहादुर एम्स ऋषिकेश के नये प्रेसिडेंट, प्रो. मीनू सिंह का कार्यकाल बढ़ा

AIIMS Rishikesh new president: ऋषिकेश, 14 अगस्त 2025: देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पाइनल इंजरी विशेषज्ञ डॉ. राजबहादुर एम्स ऋषिकेश के नये अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) नियुक्त किए गए हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। इससे पहले, डॉ. राजबहादुर पंजाब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के कुलपति और पीजीआई चंडीगढ़ में ऑर्थोपेडिक विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके दशकों के अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Also Read: AIIMS Rishikesh PET scan: एम्स ऋषिकेश में पीईटी स्कैन की भी सुविधा

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने डॉ. राजबहादुर का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में एम्स ऋषिकेश चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने डॉ. राजबहादुर को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। डॉ. राजबहादुर से पहले प्रो. समीरन नंदी एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष थे, जिनके कार्यकाल में संस्थान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की।

प्रो. मीनू सिंह को मिला 2 साल का सेवा विस्तार

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह का कार्यकाल केंद्र सरकार ने दो साल के लिए बढ़ा दिया है। अब प्रो. मीनू सिंह वर्ष 2027 तक इस पद पर अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगी। संस्थान में किए गए बेहतर कार्यों, पारदर्शी प्रणाली और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उन्हें यह सेवा विस्तार दिया गया है। उनके नेतृत्व में एम्स ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ नवाचार आधारित स्वास्थ्य पहलों में भी सराहनीय प्रगति की है।

प्रो. मीनू सिंह को सेवा विस्तार मिलने पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री और उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल राजीव सेन रॉय सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने बधाई दी।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button