
CM Dhami congratulates Priyanka Negi: 21 वर्षीय प्रियंका सारकोट की प्रधान निर्वाचित, सीएम ने कहा- सारकोट बनेगा आदर्श गांव
CM Dhami congratulates Priyanka Negi: देहरादून, 01 अगस्त, 2025: चमोली जिले में गैरसैंण के पास सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। प्रियंका को फोन पर बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह से ग्रामीणों ने एक पढ़ी-लिखी युवा लड़की को प्रधान चुना है, वो बधाई के पात्र हैं।
CM Dhami congratulates Priyanka Negi
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारकोट को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है।
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रियंका से कहा कि गांव में कृषि, पशुपालन और महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
- सारकोट की तर्ज़ पर दूसरे जिलों में भी इसी तरह के आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे, जहां रोजगार, स्वरोजगार और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सारकोट गांव का दौरा कर इसका अध्ययन करेंगे।
Also Read: Organic vs Natural Farming: डॉ. राजेंद्र कुकसाल से जानिए, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती में अंतर
- मुख्यमंत्री ने प्रियंका को देहरादून आने का न्योता भी दिया, ताकि गांव के विकास पर बातचीत की जा सके।
प्रियंका नेगी ने सारकोट को गोद लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार के सहयोग से गांव में काफी विकास कार्य हुए हैं और वह भी इसमें अपना योगदान देंगी।
CM Dhami congratulates Priyanka Negi
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में कई युवा और पढ़े-लिखे प्रतिनिधि चुने गए हैं, जो पंचायतों के लिए एक अच्छा संकेत है और सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।













