देखें- UKPSC ने इन पदों की परीक्षा को लेकर जारी की विस्तृत विज्ञप्ति

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 04 फरवरी, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 को लेकर एक विस्तृत विज्ञप्ति जारी की है।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023, हेतु प्रकाशित विज्ञापन 08 सितम्बर, 2023 के सापेक्ष 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ एवं परम्परागत प्रकृति) के परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी 2025 द्वारा घोषित किया गया है।

देखें-आयोग की विस्तृत विज्ञप्ति

मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ एवं परम्परागत प्रकृति) में औपबन्धिक रूप से सफल घोषित 735 अभ्यर्थियों में से जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में उर्ध्व/ क्षैतिज, श्रेणी / उपश्रेणीवार आरक्षण यथा- जाति (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग) / दिव्यांगता / पूर्व सैनिक/उत्तराखंड के अनाथ/उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का दावा किया है, वैसे समस्त अभ्यर्थी अपने उर्ध्व/ क्षैतिज, श्रेणी / उपश्रेणीवार दावा से सम्बन्धित प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित प्रति 14 फरवरी 2025 तक आयोग कार्यालय के ई-मेल आई.डी. soexamthree@gmail.com के माध्यम से प्रेषित करना करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *