38वें राष्ट्रीय खेलः बास्केटबॉल में मध्य प्रदेश की पुरुष और तेलंगाना की महिला टीम विजेता

Rajesh Pandey

देहरादून। 04 फरवरी, 2025

38वें राष्ट्रीय खेल में बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश ने पुरुषों के फाइनल में केरल को 22-20 से हराकर जीत दर्ज की।

महिला वर्ग में तेलंगाना ने केरल को 21-11 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

पुरुषों के सेमीफाइनल में केरल ने तमिलनाडु को 16-15 से कड़े मुकाबले में हराया, जबकि मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 18-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

महिला वर्ग में, तेलंगाना ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 18-11 से मात दी, वहीं केरल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 13-10 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *