Dehradun NewsFeaturedNewsUttarakhand

डीएम के सख्त एक्शन के सामने धरी रह गई ऊंची पहुंच और सिफारिश, खनन के बकायादार से करोड़ों का राजस्व वसूल

तीन साल से लंबित चल रही थी वसूली, संपत्ति हड़पने के लिए प्रशासन को गुमराह किया था

देहरादून। 02 फरवरी 2025
जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने तहसील सदर में जनपद के खनन के बड़े बकायादार शिवममाइंस, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल राजपुर रोड की संपत्ति नीलाम कर बकाया राशि वसूल की। 12.93 करोड़ रुपये की बकायादारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम की गई।
इस बड़ी संपत्ति की पूर्व नीलामी में अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने के लिए प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया था, जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
यह वसूली लगभग 03 साल से लंबित थी। रसूखदार ऊंची पहुंच का दबाव बनाकर और सिफारिश करके वसूली नहीं होने दे रहे थे। डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायादारों से शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं। डीएम स्वयं राजस्व वसूली कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
वही एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायादार की 78 लाख रुपये वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लैट सील किया है।
डीएम सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय  जनपद की राजस्व वसूली 30 फीसदी थी, जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95 फीसदी हो गई है।
डीएम और शासन ने इस कार्य के लिए एसडीएम कुमकुम जोशी एवं तहसीलदार तथा तहसील प्रशासन की सराहना की।  उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने विशेष प्रयास करके इस वसूली को अंजाम दिया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button