CareerFeaturedjobNewsUttarakhand

UKPSC की इस परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

हरिद्वार। न्यूज लाइव

पीसीएस मेन्स की लिखित परीक्षा 16 नवंबर (शनिवार) से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card)  31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को डाक से पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit-Card) नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र परिवर्तन संबंधी किसी भी अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति) 16 नवम्बर, 2024 (शनिवार) से 19 नवम्बर, 2024 (मंगलवार) तक हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें- Notification and Link for Download Admit Card

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button