CareerFeaturedNewsUttarakhand

पीसीएस मुख्य परीक्षा से 122 अभ्यर्थी बाहर किए, यह है वजह

मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 16 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

हरिद्वार। 21 अक्तूबर 2024

UKPSC (उत्तराखंड लोक सेवा आयोग) ने पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए 122 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।

साथ ही, आयोग ने मुख्य परीक्षा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। जिसके अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति)-2024 दिनांक 16 नवम्बर, 2024 (शनिवार) से 19 नवम्बर, 2024 (मंगलवार) तक हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में निर्धारित है।

देखें- मुख्य परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी

आयोग के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रारम्भिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने एवं नगर का चयन करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके अनुक्रम में, कुल 122 अभ्यर्थियों ने निर्धारित अन्तिम तिथि 21 सितम्बर, 2024 तक मुख्य परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया। ऐसे कुल 122 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक जारी किए हैं।

देखें- अभ्यर्थन निरस्त सूची 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button