current AffairsFeaturedNews

मसालों का शहर अब बना भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर

UNESCO ने 23 जून को कोझिकोड (Kozhikode) को भारत का पहला “सिटी ऑफ लिटरेचर” (साहित्य का शहर) का सम्मान दिया। कोझिकोड कई सांस्कृतिक हस्तियों का निवास रहा है, जिनमें दो ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता शामिल हैं। स्थानीय सिनेमा, संगीत और मीडिया हाउसों ने भी शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक वातावरण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोझिकोड, जिसे पहले कालीकट कहा जाता था, केरल के तट पर स्थित एक शहर है। यह 1498 में वास्को दा गामा के आगमन के लिए प्रसिद्ध है। कोझिकोड को कभी “मसालों का शहर” कहा जाता है, क्योंकि यह पूर्वी मसाला व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस शहर से पूरे भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में मसालों का निर्यात किया जाता है। शहर का कोचिन पोर्ट मसालों के व्यापार के लिए जाना जाता है, जहां पूरी दुनिया से लोग मसालों की खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। यही वजह है कि केरल को Land of Spices कहा जाता है।

कैलीको (Calico) एक प्रकार का हाथ से बुना हुआ सूती कपड़ा है, जो यहाँ से आता है। कोझिकोड की मिशकाल मस्जिद (Mishkal Mosque) बहुत पुरानी है, इसका निर्माण 1400 के दशक में हुआ था। यह शहर प्रसिद्ध मार्शल आर्ट शैली कलारिपयट्टु (Kalaripayattu) का भी उद्गम स्थल है। 2007 में एक सर्वेक्षण के अनुसार, कोझिकोड को भारत में रहने के लिए 11वां सर्वश्रेष्ठ शहर भी माना गया था।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button