UKPSC:पीसीएस प्री एग्जाम 14 जुलाई को, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 14 जुलाई, 2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में सुबह दस बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक एवं अपराह्न दो बजे से सायं चार बजे तक राज्य के सभी 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार, उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) 30 जून, 2024 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit-Card) प्रेषित नहीं किए जाएंगे। श्रुतलेख सम्बन्धी जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, अभ्यर्थी उक्त का अवलोकन करने का कष्ट करें।

देखें- अधिक जानकारी के लिए आयोग की विज्ञप्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *