जोशीमठ नगर पालिका ने प्लास्टिक कचरे से कमाए एक करोड़ से अधिक

Rajesh Pandey

The Joshimath Nagar Palika earned more than one crore from plastic waste.

देहरादून। न्यूज लाइव

पहाड़ों के लिए आफत बन रहे प्लास्टिक कचरे को जोशीमठ नगरपालिका ने आय का साधन बना लिया है। नगरपालिका ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों तीन टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है। अब तक कचरे का विपणन कर 1.02 करोड़ रुपए की आय आर्जित की है।

डोईवाला नगर पालिका इस तरह करती है कूड़े से कमाई

श्री बदरीनाथ, श्री हेमकुंट साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा नगरपालिका जोशीमठ संभाले हुए है। पालिका ने बीते एक माह में पानी की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं। अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है। कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर उसका विपणन किया जा रहा है।

जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका जोशीमठ द्वारा पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। वहीं, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर तैनात किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *