चारधाम यात्रा: उत्तराखंड के मेडिकल ऑफिसर्स को ट्रेनिंग दे रहा एम्स ऋषिकेश

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

उत्तराखंड राज्य सरकार और विश फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए एम्स की ट्रामा एवं इमरजेंसी मेडिसिन की टीम राज्य के 150 मेडिकल ऑफिसर्स को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण दे रही है।

चिकित्सकों के प्रशिक्षण के अलावा एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग प्रोफेशनल्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सभी हेल्थ वर्कर्स को भी चारधाम यात्रा के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को तैयार किया जा रहा है।

संस्थान में चिकित्सकों के प्रशिक्षण कार्यशाला के औपचारिक शुभारंभ पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने से संबंधित चुनौतियों के निवारण के लिए इस ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग का उद्देश्य चार धाम यात्रा के दौरान गंभीर रूप से अस्वस्थ होने वाले तीर्थयात्रियों की मृत्यु दर को कम करना एवं यात्रियों को चार धाम यात्रा मार्ग पर ही उच्च गुणवत्तापरक चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।

प्रशिक्षण के कोर्स डायरेक्टर एवं एम्स के ट्रामा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि पिछले वर्ष से एम्स इस प्रशिक्षण में राज्य सरकार का सहयोग कर रहा है। गत वर्ष के आंकड़ों के आंकलन के बाद इस साल और बेहतर योजना तैयार की गई है।

डॉ. मधुर उनियाल इस कार्यक्रम के तहत निकट भविष्य में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान बेहतर स्वस्थ सेवाएं मुहैया कराने के साथ साथ किसी भी आपात परिस्थिति में एक बेहतर मेडिकल ऑफिसर्स और हेल्थ वर्कर्स की टीम का भी निर्माण होगा। जिसके लिए एम्स ऋषिकेश की ट्रॉमा टीम एवं इमरजेंसी मेडिसिन की टीम मिलकर प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन की टीम का नेतृत्व डॉ. निधि कैले कर रहे हैं।।

उद्घाटन अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक( प्रशासन) ले. कर्नल अमित पाराशर, ट्रॉमा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) क़मर आजम, चारधाम यात्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम, एम्स के नोडल ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल, इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. निधि कैले, डॉ. भास्कर सरकार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. गिरीश कुमार, प्रोफेसर निशिथ गोविल आदि ने विचार व्यक्त किए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ. शांतम पोखरियाल, डॉ. आदित्य चौधरी, डॉ. पुष्पेंद्र कौशिक, नर्सिंग प्रोफेशनल्स ए.एन.एस ट्रॉमा सेंटर महेश देवस्थले, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अखिलेश उनियाल, शशिकांत, दीपिका कांडपाल, दिनेश लुहार, वने पाल, गुलशन कुमार, स्टाफ मेंबर शुभम, शूरवीर सिंह कलूड़ा आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *