CareerFeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) के 1544 पद, 22 मार्च से आवेदन शुरू होंगे

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती से माध्यमिक शिक्षा विभाग में गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर चयन के आवेदन मांगें हैं।

आयोग के अनुसार सहायक अध्यापक (एलटी) के गढ़वाल मंडल में 786 तथा कुमाऊँ मंडल में 758 रिक्त पदों अर्थात कुल 1544 रिक्त पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 12 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि  22 मार्च, 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि  12 अप्रैल, 2024
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि / अवधि  16 अप्रैल, से 18 अप्रैल, 2024
लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि/माह  जुलाई, 2024

देखें- आयोग की विज्ञप्ति

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में वाहन चालकों की सरकारी नौकरियां, 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें- आचार संहिता से पहले UKPSC ने जारी किया PCS -2024 परीक्षा का नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रिंसिपल के 692 पद, 14 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button