आयुष्मान भवः अभियानः अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ हेल्थ मेला, 332 रोगियों का चेकअप

Rajesh Pandey

रुद्रप्रयाग। आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से बुधवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 332 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई , जबकि 17 का अल्ट्रासाउंड किया गया।

वहीं, आभा आईडी अभियान के तहत दूसरे दिन 2762 लोगों की आभा आईडी बनाई गई और दो स्थानों पर रक्तदाता पंजीकरण शिविर में 118 का पंजीकरण हुआ।

सीएचसी अगस्त्यमुनि परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी, विधायक प्रतिनिधि विक्रम नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल  वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं ने बताया, स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल रोग, मेडिसिन आदि विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 332लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जबकि 17 लोगों का अल्ट्रासाउंड किया गया।

चिकित्सक दल में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. नेहा सिद्दीकी, डॉ. रूचिका भट्ट,  डॉ. राजीव और मनोरोग काउंसलर वैभितोष आदि शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *