उत्तराखंडः प्रतियोगी परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में आधा किराया ही देना होगा

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया और ग्राम तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 घोषणाएं की, जिनमें प्रमुख रूप से राज्य में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शामिल है। इसके तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, दिवालीखाल से गैरसैंण तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

उत्तराखंड के लोकपर्वों उत्तरायणी, फूलदेई, हरेला, ईगास, बूढ़ी दिवाली आदि को व्यापक पहचान दिलाने के लिए समेकित नीति बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, जब भी जनहित में कोई फैसला लेते हैं, तो सबसे पहले समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हैं, इससे निर्णय लेने में आसानी होती है। लोगों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, उनके इस विश्वास को हमें और अधिक मजबूत करना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *