FeaturedUttarakhand

उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म के लिए पहला पुरस्कार

विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पुरस्कार प्रदान किया

नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने यह पुरस्कार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर कहा कि इससे उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के दृष्टि से प्रदेश में माउंटेनियरिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग आदि गतिविधियों का काफी विस्तार हुआ है।

प्रदेश सरकार चारधाम कॉरिडोर की तर्ज पर कुमाऊँ क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर बनाने के लिये भी प्रयासरत है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश सरकार देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देती है। प्रदेश में पर्यटन की सभी श्रेणियों में हर प्रकार की सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हैं।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button