Blog LiveDisasterFeaturedhealth

प्रिंस के उपचार के लिए चिफल्डी पहुंची मेडिकल टीम

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने फोन पर प्रिंस की दादी से बात की

चिफल्डी। न्यूज लाइव

चिफल्डी नदी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों में पांच माह प्रिंस के उपचार के लिए मेडिकल टीम तौलिया काटल के प्राइमरी स्कूल भवन पहुंची। चिकित्सक ने प्रिंस के लिए दवाइयां उपलब्ध कराईं और खानपान के संबंध में उनकी माता और दादी को आवश्यक सलाह दी गईं। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने स्वयं बच्चे की दादी से फोन पर बात की और बच्चे के उपचार में प्रशासन की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- प्रिंस के उपचार के लिए चिफल्डी पहुंची मेडिकल टीम

गुरुवार को चिफल्डी गांव में जाने के दौरान न्यूज लाइव ने उन लोगों से बात की थी, जो आपदा के बाद से ही प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में रह रहे हैं। इस दौरान रजनी देवी ने बताया था, उनके बेटे प्रिंस का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मुझे अपने बेटे की सबसे ज्यादा चिंता है। प्रिंस का देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमें 24 तारीख को चेकअप के लिए देहरादून जाना था, पर अब हम क्या कर सकते हैं। गांव से बाहर जाने के रास्ते बंद हैं। कोई भी ऐसा रास्ता नहीं है, जहां से पांच महीने के बच्चे को लेकर जा सकें।

न्यूज लाइव ने इस संबंध में टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार को जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान मेडिकल टीम के साथ चिफल्डी पहुंचे। प्रिंस के दादा प्रताप सिंह पंवार ने बताया, मेडिकल टीम ने बच्चे का चेकअप किया और दवाइयां दीं। एसडीएम ने किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने के लिए फोन नंबर उपलब्ध कराया है। प्रशासन ने पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button