By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: देश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > देश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
FeaturedFestivalNational

देश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Rajesh Pandey
Last updated: January 26, 2022 8:17 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। देश ने आज 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को नमन किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई।

जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी रीना रानी और बेटे माणिक ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यह सम्मान प्राप्त किया।

नई दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चांठी ब्रिज और श्री बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है। अन्य प्रदेशों ने भी झांकियों का प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में  सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली में डीआरडीओ ने सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तकनीक दिखाई गई।भारतीय वायु सेना की झांकी ‘भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन’ विषय को प्रदर्शित किया गया।

पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) परेड ग्राउंड में समारोहपूर्वक परेड आयोजित की गई। ईएनसी के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने सलामी ली और 50 सैनिकों के दल का निरीक्षण किया। बाद में, उन्होंने सभी जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों से लिए गए नौसैनिक कार्मिकों की प्लाटून की समीक्षा की। ईएनसी के एनएम चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, परेड के संचालन अधिकारी थे, जिसमें विशाखापत्तनम के सभी जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों के सभी फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग ऑफिसर शामिल थे। समारोह के दौरान कोविड से संबंधित सभी मानदंडों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

परेड के दौरान नौसेना अलंकरण समारोह भी आयोजित किया गया। वाइस एडमिरल दासगुप्ता ने नवीन कुमार लीडिंग सीमैन (यूडब्ल्यू) को अदम्य साहस, विशिष्ट वीरता और कर्तव्य की पुकार से आगे बढ़कर बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए नौ सेना पदक (वीरता) प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कश्मीर में दो कट्टर आतंकवादियों का सफाया हुआ।

कमांडिंग इन चीफ ने उनतीस वर्षों से अधिक समय तक नौसेना में समग्र योगदान के लिए कमोडोर राहुल विलास गोखले को नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) भी प्रदान किया। लेफ्टिनेंट कमांडर तुषार बहल (सेवानिवृत्त) को एम्बेडेड प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयुक्त अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया और एसएवीएल हरानंद पीओए (एएच) को नौसेना वायु संचालन में उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कमांडिंग इन चीफ ने नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम और आईएनएस जलाश्व को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 के लिए यूनिट प्रशस्ति भी प्रदान किए।

 

 

You Might Also Like

रात को बारिश में ही धान के खेत में पहुंच गए हरीश रावत
पिथौरागढ़- देहरादून हवाई सेवा शुरू, अभी सप्ताह में तीन दिन
क्या किसी अंग्रेज के नाम पर है डोईवाला का नाम
उत्तराखंड में सरकारी नौकरीः इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, सिर्फ दो दिन ही बचे हैं
जब मूर्खता की वजह से शेर को भूखा रहना पड़ा
TAGGED:CM UttarakhandGovernor of UttarakhandRepublic dayUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण, उत्तराखंड की तीन महिलाओं को पद्मश्री पुरस्कार
Next Article उत्तराखंड चुनावः 16 सीटों पर अपने लिए खतरा मान रही कांग्रेस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?