FeaturedPoliticsUttarakhand

भाजपा ने 69 हजार महिलाओं की पेंशन छीन ली: हरीश रावत

सोमेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत श्री बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद कुमाऊं दौरे पर पहुंच गए। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित दौलाघट रामलीला मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने पेंशन मामले में भाजपा को घेरा।

यहां “पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह” को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा, हमारी सरकार ने बहनों और बेटियों के हित में बड़ा निर्णय लिया था, जो किसी राज्य ने नहीं लिया।

उन्होंने कहा, हमने महिलाओं के हित में कहा कि एक परिवार में दो पेंशन भी मान्य होंगी और हमारी सरकार दो पेंशन देती थी। महिलाओं को, यदि कोई बहू विधवा है, तो हमने कहा, उसको भी पेंशन मिलेगी, उसका अलग से हक है।

रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने कहा, एक परिवार में एक पेंशन मिलेगी और 69000 माताओं और बहनों से पेंशन छीन ली गई।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर फिर से सबको पेंशन दी जाएगी। हमने अपनी बहनों और गर्भवती बहनों के लिए अतिरिक्त पुष्टाहार योजना शुरू की, इन्होंने उसको बंद कर दिया। रावत ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम अपनी बेटियों और बहनों के लिए एक सार्वभौम पौष्टिक आहार योजना शुरू करेंगे।

वहीं केदारी बगड़ कपकोट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व छोलिया नृत्य के साथ उनका स्वागत किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button