वीडियोः टापू पर सोए थे, अचानक बाढ़ आ गई, ऐसे चला रेस्क्यू

Rajesh Pandey

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर में पीली नदी पर पुल निर्माण में लगे चार मजदूर रात को टापू पर सो रहे थे। रात को बारिश से नदी में बाढ़ आ गई और मजदूर टापू में फंस गए। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से उनकी जान पर संकट आ गया।

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर टीम के साथ पहुंचे श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। लेकिन समय की कमी थी, क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।

Contents
हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर में पीली नदी पर पुल निर्माण में लगे चार मजदूर रात को टापू पर सो रहे थे। रात को बारिश से नदी में बाढ़ आ गई और मजदूर टापू में फंस गए। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से उनकी जान पर संकट आ गया।सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर टीम के साथ पहुंचे श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। लेकिन समय की कमी थी, क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।पुलिस ने स्वयं एनएचएआई की क्रेन मंगाकर सभी श्रमिकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। लोगों ने पुलिस के इस रेस्क्यू अभियान की सराहना की।जिन मजदूरों को रेस्क्यू किया गया, उनमें सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतौला बरेली, सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली,फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतौला बरेली तथा शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने बारिश के मौसम में नदी पर नहीं जाने और रात को नदियों से से दूर रहने की अपील की है। नदी किनारे सभी गांवों में एनाउंसमेंट भी कराया गया है, ताकि नदी पार कोई न जाए और नदी के पास, जिनके घर एवं आश्रय स्थल हैं, वो भी नदी से दूर रहें, सतर्क रहें।

पुलिस ने स्वयं एनएचएआई की क्रेन मंगाकर सभी श्रमिकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। लोगों ने पुलिस के इस रेस्क्यू अभियान की सराहना की।

जिन मजदूरों को रेस्क्यू किया गया, उनमें सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतौला बरेली, सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली,फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतौला बरेली तथा शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। 

पुलिस ने बारिश के मौसम में नदी पर नहीं जाने और रात को नदियों से से दूर रहने की अपील की है। नदी किनारे सभी गांवों में एनाउंसमेंट भी कराया गया है, ताकि नदी पार कोई न जाए और नदी के पास, जिनके घर एवं आश्रय स्थल हैं, वो भी नदी से दूर रहें, सतर्क रहें।

Keywords: Flood, Heavy rainfall, Uttarakhand Alert, Weather in Uttarakhand, Rescue from flood, Uttarakhand Police, SDRF, NHAI 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *