54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल टोक्यो पहुंचा

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय दल आज टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

कुर्बे सिटी के प्रतिनिधि टीम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कल रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दल को औपचारिक विदाई और शुभकामनाएं दीं।

बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस सहित आठ खेलों के एथलीट और सहयोगी स्टाफ कल रात नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए थे।

127 खिलाड़ियों के साथ, टोक्यो ओलंपिक में, भारत का किसी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हवाई अड्डे पर भारतीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ हैं।

अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा, “आप कुछ चुनिंदा लोग हैं, जिन्हें यह शानदार अवसर मिल रहा है और जीवन में अभी लंबा सफर तय करना है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए लेकिन तनाव न लेते हुए, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुझाव दिया था।

ठाकुर ने आगे कहा कि एथलीटों को मजबूत बने रहना चाहिए क्योंकि जब वे किसी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह भावनाओं की लड़ाई होती है और अंततः यह उनकी मानसिक शक्ति ही है जो उनके प्रदर्शन में दिखाई देगी।

Keywords: Olympic games, Tokyo, Olympic 2021, Olympic Gymnastics Trials, gymnastics trials, Team India, Disney world, Narita International Airport, olympic games 2021,olympic games 2021 schedule, olympic games history,olympic games list

Contents
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय दल आज टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।कुर्बे सिटी के प्रतिनिधि टीम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कल रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दल को औपचारिक विदाई और शुभकामनाएं दीं।बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस सहित आठ खेलों के एथलीट और सहयोगी स्टाफ कल रात नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए थे।127 खिलाड़ियों के साथ, टोक्यो ओलंपिक में, भारत का किसी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हवाई अड्डे पर भारतीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ हैं।अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा, “आप कुछ चुनिंदा लोग हैं, जिन्हें यह शानदार अवसर मिल रहा है और जीवन में अभी लंबा सफर तय करना है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए लेकिन तनाव न लेते हुए, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सुझाव दिया था।ठाकुर ने आगे कहा कि एथलीटों को मजबूत बने रहना चाहिए क्योंकि जब वे किसी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह भावनाओं की लड़ाई होती है और अंततः यह उनकी मानसिक शक्ति ही है जो उनके प्रदर्शन में दिखाई देगी।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *