बच्चों ने योगासन से दिया संदेश- योग करोगे, स्वस्थ रहोगे

Rajesh Pandey
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया योगाभ्यास
  • अभिभावकों और शिक्षकों ने योगाभ्यास के फोटोग्राफ ‘तक धिनाधिन’  के साथ साझा किए
  • अल्मोड़ा के शिक्षक भाष्कर जोशी ने बच्चों के लिए ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
 देहरादून/ हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने योगासनों के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने योगाभ्यास के फोटोग्राफ शैक्षणिक व रचनात्मक मंच ‘तक धिनाधिन’  के साथ साझा किए।
योग दिवस का उत्साह सुबह से ही सभी बच्चों में देखते ही बन रहा था। अभिभावकों व शिक्षकों ने योग दिवस पर शुभकामनाएं दी। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को योग के लिए प्रेरित किया। विभिन्न योगासनों का अभ्यास करके ‘तक-धिना धिन’ के साथ चित्रों को साझा किया। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, अंबाला, अहमदाबाद के बच्चे, अभिभावक व शिक्षक शामिल हुए।
छात्र-छात्राओं में भूमिका, चांदनी, आंचल, अंश, प्रिशा,वामिका मैठाणी, वंशिका, कुसुम, सोनी, केशव, आंचल ने योग दिवस पर विभिन्न.योगासन करके बताया कि बच्चे स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हैं। बच्चों की यह बानगी बड़ों के लिए भी प्रेरणा का काम कर गई।

Contents
 देहरादून/ हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने योगासनों के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने योगाभ्यास के फोटोग्राफ शैक्षणिक व रचनात्मक मंच ‘तक धिनाधिन’  के साथ साझा किए।योग दिवस का उत्साह सुबह से ही सभी बच्चों में देखते ही बन रहा था। अभिभावकों व शिक्षकों ने योग दिवस पर शुभकामनाएं दी। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को योग के लिए प्रेरित किया। विभिन्न योगासनों का अभ्यास करके ‘तक-धिना धिन’ के साथ चित्रों को साझा किया। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, अंबाला, अहमदाबाद के बच्चे, अभिभावक व शिक्षक शामिल हुए।छात्र-छात्राओं में भूमिका, चांदनी, आंचल, अंश, प्रिशा,वामिका मैठाणी, वंशिका, कुसुम, सोनी, केशव, आंचल ने योग दिवस पर विभिन्न.योगासन करके बताया कि बच्चे स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हैं। बच्चों की यह बानगी बड़ों के लिए भी प्रेरणा का काम कर गई।राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गलज्वाड़ी, देहरादून के शिक्षक राजीव पांथरी स्कूल में बच्चों को योगासनों का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा सोनी का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इस अवसर पर शिक्षक राजीव पांथरी, भाष्कर जोशी, अरविंद सोलंकी, हंसा दत्त, कबीर अहलूवालिया,पूनम शाह, कुंदन सिंह चौहान, प्रीति असवाल, भावना जोशी, रत्ना मैठाणी, राजेश चंद्रा आदि ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए यह सुकून की बात है कि बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हैं।बाल्यावस्था से ही योग के प्रति यह जागरूकता छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी, यह तो कहा ही जा सकता है। तक धिनाधिन के सभी सदस्यों ने पुनः सभी बच्चों को योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि योग के प्रति इन बच्चों की आस्था निश्चय ही भावी पीढ़ी के लिए शुभ संकेत हैं।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गलज्वाड़ी, देहरादून के शिक्षक राजीव पांथरी स्कूल में बच्चों को योगासनों का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा सोनी का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस अवसर पर शिक्षक राजीव पांथरी, भाष्कर जोशी, अरविंद सोलंकी, हंसा दत्त, कबीर अहलूवालिया,पूनम शाह, कुंदन सिंह चौहान, प्रीति असवाल, भावना जोशी, रत्ना मैठाणी, राजेश चंद्रा आदि ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए यह सुकून की बात है कि बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हैं।बाल्यावस्था से ही योग के प्रति यह जागरूकता छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी, यह तो कहा ही जा सकता है। तक धिनाधिन के सभी सदस्यों ने पुनः सभी बच्चों को योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि योग के प्रति इन बच्चों की आस्था निश्चय ही भावी पीढ़ी के लिए शुभ संकेत हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *