आवाज

Rajesh Pandey
Short stories

चीन के किसी गांव में एक युवक अपने घर के बागीचे में काम कर रहा था। उसके बड़े भाई ने उसे पुकारा कि आकर खाना खा लो, लेकिन वह फिर भी बागीचे में बैठा रहा। उसके भाई ने फिर तेजी से आवाज दी, जल्दी आ जाओ, खाना तैयार है। बार-बार आवाज दिए जाने पर युवक को गुस्सा आ गया। गुस्से में तेज आवाज में उसने जवाब दिया क्या तुम एक मिनट रुक नहीं सकते। मैं कुदाल छिपाने के बाद ही आऊंगा। 

जब वह घर के भीतर पहुंचा तो बड़े भाई ने उसको डांटते हुए कहा, क्या बड़ों से इसी तरह बात की जाती है। क्या तुम तेज आवाज में जवाब देकर पूरी दुनिया को सुनाना चाहते थे। तुम धीरे से भी बोलते तो मेरे कान सुन लेते। भविष्य में ध्यान रहे, इतनी तेज आवाज में मेरे सामने मत बोलना।

छोटे भाई ने लंच करने के बाद कुछ देर आराम किया और फिर अपने बागीचे में चला गया। कुछ ही देर बाद वह दौड़ते हुए वापस लौटा और उसने बड़े भाई के कान में फुसफुसाया, किसी ने मेरी कुदाल चोरी कर ली है। बड़े भाई ने कहा, तुमने कुदाल छिपाने की बात बहुत तेज आवाज में कही थी, किसी ने सुन लिया और फिर कुदाल चोरी कर ली। जो बात तुम्हें तेजी से कहनी थी, वह तुमने मेरे कान में आकर फुसफुसाई। – अनुवादित चीनी कथा

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *