Featuredimprovement yourself

छोटी सी कहानी और बड़ी सीखः स्वयं को बदलो

किसी जमाने में एक राजा था, जो प्रजा के हित के लिए कार्य करता था। एक दिन उसने अपने दरबारियों के साथ राज्य का पैदल ही भ्रमण करने का निर्णय लिया। सुबह से देर शाम तक राजा पैदल चला और जनता से मुलाकात की। महल में वापस लौटने पर राजा के पैरों में काफी दर्द होने लगा, क्योंकि राजा को पैदल चलने की आदत नहीं थी।

राजा के एक दरबारी ने सुझाव दिया, महाराज राज्य की सड़कें ठीक नहीं है। इनको बदलना पड़ेगा। राजा ने निर्णय लिया, क्यों न चमड़े की सड़कें बनाई जाएं, जिन पर बिना तकलीफ चला जा सकेगा। सड़कों के लिए बड़ी मात्रा में चमड़ा चाहिए था। वहीं राज्य का काफी धन इस परियोजना पर खर्च होता। राजा अभी इन सभी खर्चों का हिसाब लगा रहा था कि एक व्यक्ति ने सुझाव दिया कि महाराज सड़कों को बदलने से अच्छा है कि हम स्वयं में क्यों न बदलाव करें। राजा ने कहा, आपकी बात का मतलब नहीं समझा, कृपया करके विस्तार से बताएं। जरूर पढ़ें- चीन की कहानीःराजा की बिल्ली का नामकरण

उस व्यक्ति ने कहा, महाराज क्यों न सभी लोग पैरों में चमड़ा पहनकर चलें, इससे सभी आसानी से सड़कों पर चल सकेंगे। राजा को यह आइडिया क्लिक कर गया और फिर पैरों में पहने जाने वाले चमड़े ने जूतों का रूप ले लिया। यह कहानी संदेश देती है कि दुनिया को बदलने की जगह स्वयं में बदलाव की पहल होगी, तो कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button